Chandrayaan-3 VIDEO : रोवर प्रज्ञान ने पहली बार खींची लैंडर विक्रम की तस्वीर, कहा- स्माइल प्लीज!

Updated:
विज्ञापन

इसरो ने रोवर प्रज्ञान द्वारा खींची गयी तस्वीरों को शेयर किया और लिखा, स्माइल प्लीज. इसरो ने बताया, प्रज्ञान रोवर ने विक्रम लैंडर की एक तस्वीर क्लिक की. रोवर पर लगे नेविगेशन कैमरे द्वारा तस्वीर ली गई. चंद्रयान-3 मिशन के लिए NavCams इलेक्ट्रो-ऑप्टिक्स सिस्टम प्रयोगशाला द्वारा विकसित किए गए हैं.

विज्ञापन

चंद्रयान-3 की 23 अगस्त को सफल लैंडिंग के बाद चंद्रमा के बारे में रोवर प्रज्ञान ने कई जानकारियां भेजी हैं. जिसमें सबसे खास जानकारी मिली है कि चांद पर भी ऑक्सीजन और कई अन्य तत्व मौजूद हैं. इसरो लगातार रोवर की गतिविधि पर नजर बनाये हुए है. इसरो ने चंद्रमा की सतह पर रोवर प्रज्ञान की ताजा गतिविधि के बारे में लोगों को जानकारी दी है. जिसमें बताया कि रोवर प्रज्ञान ने लैंडिंग के बाद पहली बार लैंडर विक्रम की तस्वीर ली है.

विज्ञापन

इसरो ने रोवर प्रज्ञान द्वारा खींची गयी तस्वीरों को शेयर किया और लिखा, स्माइल प्लीज. इसरो ने बताया, प्रज्ञान रोवर ने आज सुबह विक्रम लैंडर की एक तस्वीर क्लिक की. रोवर (NavCam) पर लगे नेविगेशन कैमरे द्वारा तस्वीर ली गई. चंद्रयान-3 मिशन के लिए NavCams इलेक्ट्रो-ऑप्टिक्स सिस्टम प्रयोगशाला (LEOS) द्वारा विकसित किए गए हैं.

इससे पहले भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने बताया चंद्रयान-3 के रोवर प्रज्ञान पर लगे एक उपकरण ने चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव के पास सतह में गंधक होने की स्पष्ट रूप से पुष्टि की. इसरो ने यह भी कि कहा कि उपकरण ने उम्मीद के मुताबिक एल्युमीनियम, कैल्शियम, लौह, क्रोमियम, टाइटेनियम, मैंगनीज, सिलिकॉन और ऑक्सीजन का भी पता लगाया है. इसरो ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा, वैज्ञानिक प्रयोग जारी हैं…रोवर पर लगे लेजर संचालित ब्रेकडाउन स्पेक्ट्रोस्कोप (एलआईबीएस) उपकरण ने चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव के पास सतह में गंधक होने की स्पष्ट रूप से पुष्टि की है. बेंगलुरु में स्थित इसरो के मुख्यालय ने कहा, उम्मीद के मुताबिक एल्युमीनियम, कैल्शियम, लौह, क्रोमियम, टाइटेनियम, मैंगनीज, सिलिकॉन और ऑक्सीजन का भी पता चला है. हाइड्रोजन की तलाश जारी है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola