CDS Bipin Rawat News : बिपिन रावत को श्रद्धांजलि देने पालम एयरपोर्ट पहुंचे पीएम मोदी

Updated:
विज्ञापन

CDS Bipin Rawat News LIVE : तमिलनाडु के कुन्नूर में हुए हेलीकॉप्टर हादसे में सीडीएस बिपिन रावत समेत करीब 13 लोग शहीद हो गए. गुरुवार की देर शाम तक जनरल बिपिन रावत का पार्थिव शरीर दिल्ली पहुंचने की उम्मीद है. इस बीच, गुरुवार की सुबह करीब 11.15 बजे से रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह संसद को संबोधित करेंगे.

विज्ञापन

बिपिन रावत को श्रद्धांजलि देने पालम एयरपोर्ट पहुंचे पीएम मोदी

सीडीएस बिपिन रावत को श्रद्धांजलि देने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पालम एयरपोर्ट पहुंच गये हैं. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और एनएसए अजित डोभाल भी पालम एयरपोर्ट पहुंचे हुए हैं.

राजनाथ सिंह श्रद्धांजलि देने पहुंचे

सीडीएस बिपिन रावत, उनकी पत्नी और अन्य 13 लोगों के पार्थिव शरीर को दिल्ली लाया गया है. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह उन्हें श्रद्धांजलि देने पहुंचे हैं. वे सीडीएस बिपिन रावत के परिजनों से मिल रहे हैं. उनके साथ राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल भी हैं.

बिपिन रावत के पार्थिव शरीर को दिल्ली लाया गया

सीडीएस बिपिन रावत के पार्थिव शरीर को लेकर वायुसेना का विमान दिल्ली के पालम एयरपोर्ट पर पहुंच गया है. प्रधानमंत्री नौ बजे सीडीएस को श्रदांजलि दे सकते हैं.

रात नौ बजे पीएम मोदी दे सकते हैं बिपिन रावत को श्रद्धांजलि

आज रात सीडीएस बिपिन रावत का पार्थिव शरीर दिल्ली लाया जा रहा है. सूत्रों के हवाले से ऐसी जानकारी मिल रही है कि पीएम मोदी रात नौ बजे उन्हें श्रदांजलि देने जा सकते हैं.

आज रात 7.40 पर पालम एयरपोर्ट पर उतरेगा विमान

सीडीएस बिपिन रावत और उनकी पत्नी के पार्थिव शरीर को लेकर वायुसेना का विमान पालम एयरपोर्ट पर रात 7.40 बजे तक पहुंचेगा.

पालम एयरपोर्ट जायेंगे पीएम मोदी और राजनाथ सिंह

सीडीएस बिपिन रावत और उनकी पत्नी का शव आज पालम एयरपोर्ट पर कुछ देर में लाया जायेगा. ऐसी सूचना मिल रही है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल उन्हें श्रद्धांजलि देने एयरपोर्ट जायेंगे.

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola