Video : संसद भवन की सुरक्षा में चूक मामला – आरोपियों पर UAPA के तहत दर्ज की एफआईआर

Updated:
विज्ञापन
Video : संसद भवन की सुरक्षा में चूक मामला – आरोपियों पर UAPA के तहत दर्ज की एफआईआर

दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल कर रही मामले की जांच, पता लगा रही क्या थी पूरी योजना

विज्ञापन

संसद पर आतंकी हमले की बरसी के दिन बुधवार को सुरक्षा में सेंधमारी की बड़ी घटना सामने आई जिसने पूरे देश को हिला दिया. जानकारी के अनुसार, लोकसभा की कार्यवाही के दौरान दर्शक दीर्घा से दो लोग सदन के भीतर कूद गए, नारेबाजी की और ‘केन’ के जरिये पीले रंग का धुआं फैला दिया. संसद सुरक्षा उल्लंघन मामले को लेकर दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल की ओर से जो जानकारी दी गई है उसके अनुसार, स्पेशल सेल ने यूएपीए धारा के तहत मामला दर्ज किया है. जांच चल रही है. घटना के तुरंत बाद दोनों को पकड़ लिया गया. इस घटना के कुछ देर बाद ही पीले और लाल रंग का धुआं छोड़ने वाली ‘केन’ लेकर संसद भवन के बाहर प्रदर्शन करने वाले एक पुरुष और एक महिला को भी गिरफ्तार कर लिया गया.

विज्ञापन
Raj Lakshmi

लेखक के बारे में

By Raj Lakshmi

Reporter with 1.5 years experience in digital media.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola