Bypoll Election: छह राज्यों की सात विधानसभा सीटों पर वोटिंग खत्म, EVM में कैद हुई प्रत्याशियों की किस्मत
Bypoll Election Updates: छह राज्यों की सात विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए वोटिंग खत्म हो गई है. वोटिंग सुबह सात बजे से शुरू हुई थी. वोट डालने के लिए सुबह से ही लोग कतार में नजर आ रहे थे. इस चुनाव में सांकेतिक मुकाबला भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और क्षेत्रीय दलों के बीच है. जहां उत्तर प्रदेश की 139 गोला गोकर्णनाथ विधानसभा उप चुनाव पर सबकी नजर टिकी है. वहीं बिहार विधानसभा की दो सीटों पर हो रहे उपचुनाव के लिए मतदान को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये थे.
ईवीएम में बंद हुई किस्मत
छह राज्यों की सात विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए वोटिंग खत्म हो गई है. प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में बंद हो गई है. बिहार के गोपालगंज में 48.35 फीसदी, मोकामा में 52.47 फीसदी, हरियाणा के आदमपुर में 75.25 फीसदी, महाराष्ट्र के अंधेरी ईस्ट में 31.74 फीसदी, ओडिशा के धामनगर में 66.63 फीसदी, गोला गोकर्णनाथ में 55.68 फीसदी मतदान हुआ. यूपी और तेलंगाना के मुनुगोड़े में 77.55 फीसदी वोटिंग हुई.
तीन बजे तक कितनी फीसदी हुए मतदान
बिहार विधानसभा की दो सीट के लिए जारी उपचुनाव में गोपालगंज में दोपहर तीन बजे तक 42.65 फीसदी मतदान हुआ. वहीं, मोकामा में 42.44 फीसदी मतदान हुआ. दोनों विधानसभा क्षेत्रों में निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान के लिए पुलिस एवं प्रशासनिक स्तर पर चाक-चौबंद प्रबंध किया गया है तथा सभी मतदान केंद्रों पर अर्द्धसैनिक बलों की तैनाती के साथ प्रयाप्त संख्या में ईवीएम और वीवीपैट की व्यवस्था की गयी है.
अभी तक 16.89 फीसदी मतदान
मुंबई के अंधेरी (पूर्वी) विधानसभा क्षेत्र के लिए उपचुनाव में गुरुवार को दोपहर एक बजे तक 16.89 फीसदी मतदान हुआ. एक निर्वाचन क्षेत्र के 256 मतदान केंद्रों पर सुबह सात बजे मतदान शुरू हुआ. निर्वाचन अधिकारी प्रशांत पाटिल ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘ एक बजे तक, 16.89 फीसदी मतदाताओं ने अपना वोट डाला. एकनाथ शिंदे और 39 अन्य विधायकों की बगावत से शिवसेना के दो खेमों में बंटने और उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली महा विकास आघाड़ी (एमवीए) सरकार के पतन के बाद यह पहला चुनाव है. (भाषा)
एक बजे तक गोपालगंज में 29.90, मोकामा में 34.26 प्रतिशत मतदान
बिहार की मोकामा और गोपालगंज विधानसभा सीटों के लिए जारी उपचुनाव के तहत बृहस्पतिवार अपराह्न एक बजे तक औसतन 31.90 फीसदी मतदान दर्ज किया गया. राज्य मुख्य निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय से प्राप्त जानकारी के मुताबिक, अपराह्न एक बजे तक मोकामा में 34.26 प्रतिशत और गोपालगंज में 29.90 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया. जानकारी के अनुसार, इन दोनों विधानसभा क्षेत्रों में निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान के लिए पुलिस एवं प्रशासनिक स्तर पर चाक-चौबंद प्रबंध किया गया है तथा सभी मतदान केंद्रों पर अर्द्धसैनिक बलों की तैनाती के साथ प्रयाप्त संख्या में ईवीएम और वीवीपैट की व्यवस्था की गयी है.
मुनूगोड़े उपचुनाव में सुबह 11 बजे तक 25 प्रतिशत से अधिक मतदान
तेलंगाना के मुनूगोड़े विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव में बृहस्पतिवार को पूर्वाह्न 11 बजे तक 25 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ. मतदान शांतिपूर्ण तरीके से चल रहा है और कानून-व्यवस्था की कोई बड़ी समस्या सामने नहीं आई है. अधिकारियों ने एक-दो जगहों पर ईवीएम में तकनीकी खराबी को ठीक किया. कांग्रेस उम्मीदवार पलवई श्रावंथी ने चुनाव अधिकारियों से शिकायत की कि सोशल मीडिया पर उनके बारे में गलत खबर फैलाई जा रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए