Live Updates

By Election: सात विधानसभा में उपचुनाव समाप्त, सबसे अधिक त्रिपुरा के बक्सनगर में वोटिंग

Updated:
विज्ञापन

Sepahijala: A security personnel stands guard as a voter casts his vote during the by-elections to Boxanagar assembly seat, in Tripura’s Sepahijala district, Tuesday, Sept. 5, 2023. (PTI Photo)(PTI09_05_2023_000015B)

By Election: छह राज्यों की सात विधानसभा सीटों पर उपचुनाव मंगलवार शाम 5 बजे समाप्त हो गया. सुबह सात बजे से वोट डाले जा रहे थे. केंद्र में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) का एकजुट होकर मुकाबला करने के लिए विपक्षी दलों द्वारा गठित ‘इंडिया’ गठबंधन का यह पहली चुनावी परीक्षा मानी जा रही है. उपचुनाव से जुड़ी हर खबर जानें यहां

विज्ञापन

By Election LIVE: सात विधानसभा में उपचुनाव जारी, शाम 5 बजे तक के ये हैं आंकड़े

देश के सात विधानसभा में उपचुनाव जारी है. चुनाव आयोग के अनुसार दोपहर तीन बजे तक झारखंड के डुमरी में 63.75 प्रतिशत, केरल के पुतुप्पली में 70.77 प्रतिशत, त्रिपुरा के बक्सनगर में 86.34 प्रतिशत, जबकि धनपुर में 81.88 प्रतिशत, उत्तर प्रदेश के घोसी में 49.42 प्रतिशत, उत्तराखंड के बागेश्वर में 55.01 प्रतिशत और पश्चिम बंगाल के धूपगुड़ी में 74.35 प्रतिशत वोटिंग रिकॉर्ड किये गये हैं.

By Election LIVE: सात विधानसभा में उपचुनाव जारी, दोपहर 3 बजे तक के ये हैं आंकड़े

देश के सात विधानसभा में उपचुनाव जारी है. चुनाव आयोग के अनुसार दोपहर तीन बजे तक झारखंड के डुमरी में 58.92 प्रतिशत, केरल के पुतुप्पली में 60.97 प्रतिशत, त्रिपुरा के बक्सनगर में 78.69 प्रतिशत, जबकि धनपुर में 74.71 प्रतिशत, उत्तर प्रदेश के घोसी में 43.24 प्रतिशत, उत्तराखंड के बागेश्वर में 45.76 प्रतिशत और पश्चिम बंगाल के धूपगुड़ी में 63.45 प्रतिशत वोटिंग रिकॉर्ड किये गये हैं.

By Election LIVE: धूपगुड़ी विधानसभा सीट पर दोपहर एक बजे तक 51 प्रतिशत मतदान

पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले की धूपगुड़ी विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए मंगलवार को दोपहर एक बजे तक करीब 51 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया. इस संबंध में एक अधिकारी ने बताया कि विधानसभा सीट के 260 मतदान केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच सुबह सात बजे मतदान शुरू हुआ.

By Election LIVE: बारिश के बावजूद केरल के पुथुपल्ली विधानसभा सीट पर उपचुनाव में मतदान अधिक

केरल के कोट्टायम जिले में मंगलवार को पुथुपल्ली विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव में दोपहर दो बजे तक 50 प्रतिशत से अधिक मतदान दर्ज किया गया. रुक-रुककर होती बारिश के बावजूद मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने से पीछे नहीं हटे. सुबह सात बजे मतदान शुरू होने पर मतदान केंद्रों के बाहर पुरुषों, महिलाओं, युवाओं को कतार में खड़े देखा गया। इस चुनाव से यह फैसला होगा कि क्या 53 साल तक कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं केरल के पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत ओमन चांडी के प्रतिनिधित्व वाली सीट को यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (यूडीएफ) बरकरार रख पाएगा या सत्तारूढ़ लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट (एलडीएफ) राज्य विधानसभा में 100 के आंकड़े को छू पाएगा. जिला प्रशासन ने बताया कि अपराह्न दो बजे तक 51.34 प्रतिशत मतदान हुआ और 90,572 मतदाताओं (45,639 पुरुषों एवं 44,931 महिलाओं और दो ट्रांसजेंडर) ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया. निर्वाचन क्षेत्र में 1.76 लाख से अधिक पंजीकृत मतदाता हैं.

By Election LIVE: घोसी उपचुनाव में दोपहर 1 बजे तक 33.05% मतदान

घोसी उपचुनाव पर स्पेशल डीजी लॉ एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार ने बताया, चुनाव आयोग के निर्देशों के अनुरूप फोर्स लगाई गई है…जो भी शिकायतें मिल रही हैं उसपर तत्काल कार्रवाई हो रही है.दोपहर 1 बजे तक 33.05% मतदान हुआ है…हमने CAPF और PAC मिलाकर लगभग 24 कंपनी वहां तैनात की है, इसके अलावा सिविल पुलिस की भी तैनाती की गई है.

By Election LIVE: दोपहर एक बजे तक 43.55 फीसदी हुआ मतदान

झारखंड के डुमरी में दोपहर एक बजे तक 43.55 फीसदी मतदान हुआ है. बारिश के बाद भी लोगों वोट देने पहुंच रहे हैं. जिसमें से नावाडीह प्रखंड मे दोपहर एक बजे 47 प्रतिशत मतदान हुआ है. जबकि ऊपरघाट के गोनियाटो स्थित मतदान केंद्र संख्या 214-215 में दोपहर एक बजे तक 45 फीसदी मतदान हुआ. वहीं, मतदान केंद्र संख्या 216 में अधिकतम 60 फीसदी मतदान हुआ. जबकि न्यूनतम मतदान केंद्र संख्या बुडगड्डा के 218 में 33 फीसदी मतदान हुआ है.

विज्ञापन
विज्ञापन
अमिताभ कुमार

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

डिजिटल जर्नलिज्म में 14 वर्षों से अधिक का अनुभव है. करियर की शुरुआत Prabhatkhabar.com से की. राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों पर अच्छी पकड़ है. राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहन लेखन का अनुभव रहा है. तथ्यपरक रिपोर्टिंग और विश्लेषणात्मक लेखन में विशेष रुचि है. ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग खबरों पर लगातार फोकस रहता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola