Live Updates

Budget 2023: महिलाओं और किसानों को सशक्त बना रही सरकार, राजपथ को बना दिया कर्तव्यपथ- राष्ट्रपति मुर्मू

Updated:
विज्ञापन

Budget 2023: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सदन के दोनों सदनों को संबोधित कर रही है. अपने अभिभाषण में राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि हमें आत्मनिर्भर भारत बनाना है. उन्होंने कहा कि देश आजादी के अमृतकाल का सुखद अहसास कर रहा है. इसे प्रगति के पथ पर ले जाना है. राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि सर्जिकल स्ट्राइक से लेकर आतंकवाद पर कठोर प्रहार तक सरकार ने आतंकवाद के खिलाफ कड़े कदम उठाए हैं. उन्होंने कहा कि पहले टैक्स रिफंड के लिए लोगों को लंबा इंतजार करना पड़ता था. लेकिन आज तस्वीर बदल गई है. बता दें, संसद में आज से बजट सत्र शुरू हो गया है. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज आर्थिक सर्वेक्षण भी पेश करेंगी.

विज्ञापन

दुनिया समझती है आतंकवाद के खिलाफ भारत का कड़ा रुख

आज दुनिया आतंकवाद के खिलाफ भारत के कड़े रुख को समझती है. यही कारण है कि आज आतंकवाद के मुद्दे पर भारत को दुनिया गंभीरता से सुन रही है.

Budget 2023 Live: रक्षा निर्यात छह गुना बढ़ा- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

सदन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि मेरी सरकार की नई पहलों के परिणामस्वरूप हमारा रक्षा निर्यात छह गुना बढ़ गया है. मुझे गर्व है कि आज आईएनएस विक्रांत के रूप में पहला स्वदेशी एयरक्राफ्ट कैरियर भी हमारी नौसेना में शामिल हो गया है.

27 शहरों में ट्रेन पर काम जारी

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि बीते 8 सालों में देश में मेट्रो नेटवर्क में का तेजी से विकास हुआ है. मेट्रो सेवा तीन गुना से अधिक तेजी से बढ़ी है. आज 27 शहरों में ट्रेन पर काम चल रहा है.

Budget 2023 Live: राजपथ अब बन गया है कर्तव्यपथ

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि आजादी के अमृतकाल में देश पंच प्राणों की प्रेरणा से आगे बढ़ रहा है. गुलामी के हर निशान, हर मानसिकता से मुक्ति दिलाने के लिए भी मेरी सरकार निरंतर प्रयासरत है. उन्होंने कहा कि जो कभी राजपथ था, वह अब कर्तव्यपथ बन चुका है.

बजट 2023: कोई भी गरीब खाली पेट न सोए- राष्ट्रपति मुर्मू

संसद के संयुक्त सत्र में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि हमने देखा है कि कोविड काल में दुनिया भर के गरीबों के लिए जीना कितना मुश्किल हो गया था. लेकिन, भारत उन देशों में से एक है जिसने गरीबों के जीवन की रक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी और कोशिश की कि देश का कोई भी गरीब खाली पेट न सोए.

Budget 2023 Live: प्राथमिकता में देश के 11 करोड़ छोटे किसान

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संसद के संयुक्त सत्र में कहा कि मेरी सरकार की प्राथमिकता में देश के 11 करोड़ छोटे किसान शामिल हैं. ये छोटे किसान दशकों से सरकार की प्राथमिकता से वंचित थे.

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रीतीश सहाय

लेखक के बारे में

By प्रीतीश सहाय

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola