Live Updates

Breaking News : पुलवामा में CRPF काफिले पर आतंकी हमला, 12 नागरिक घायल

Updated:
विज्ञापन

Breaking News LIVE Today: भारत में कोरोना संक्रमितों की (coronavirus india) संख्या 89 लाख 12 हजार हो गयी है. जबकि अब तक संक्रमण से 1 लाख 31 हजार लोगों की मौत हो चुकी है. जबकि वैश्विक आंकड़ो की बात करे तो दुनियाभर में कोरोना के 5 करोड़ 54 लाख मामले हो चुके हैं और 13 लाख 35 हजार लोगों की मौत हो चुकी है. वहीं मुरादाबाद में बस और ट्रक की टक्कर में दो लोगों की मौत हो चुकी है और 20 से ज्यादा लोग घायल हो चुके हैं. इधर उत्तर प्रदेश के शिक्षा मित्रों को बड़ा झटका लगा है. सुप्रीम कोर्ट ने उनकी नियुक्ति की अपील को खारिज कर दिया है. गुजरात के वडोदरा में सड़क हादसे में 11 लोगों की मौत हो गयी है. पीएम मोदी और अमित शाह ने घटना पर शोक व्यक्त किया है. देश और दुनिया की हर बड़ी खबर के लिए बनें रहें prabhatkhabar.com के साथ…

विज्ञापन

पुलवामा में CRPF काफिले पर आतंकी हमला, 12 नागरिक घायल

जम्मू कश्मीर के पुलवामा में बुधवार को सुरक्षा बलों के एक दल पर आतंकवादियों ने ग्रेनेड से हमला कर दिया. जिसमें 12 नागरिक घायल हो गए.

यूपी के शिक्षामित्रों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका

सुप्रीम कोर्ट ने यूपी में करीब 69,000 सहायक अध्यापकों की भर्ती से संबंधित मामले के संबंध में यूपी शिक्षा मित्र एसोसिएशन द्वारा दायर अपील को खारिज कर दिया है . हालांकि अदालत ने शिक्षा मित्र को संबंधित परीक्षाओं में भाग लेने के लिए एक अंतिम मौका दिया है. देश और दुनिया से जुड़ी हर Breaking News in Hindi से अपडेट के लिए बने रहें हमारे साथ.

गुजरात सड़क हादसे पर पीएम मोदी ने जताया शोक

गुजरात के वडोदरा में हुए सड़क हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुखी जताया है. उन्होंने ट्वीट किया कि मेरे विचार उन लोगों के साथ हैं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया. प्रार्थना है कि घायल जल्द ठीक हो जाएं. प्रशासन दुर्घटना स्थल पर हर संभव सहायता प्रदान कर रहा है.

गुजरात सड़क हादसे पर गृहमंत्री ने जताया दुख

गृह मंत्री अमित शाह ने वडोदरा में एक सड़क दुर्घटना में जान गंवाने पर दुख व्यक्त किया है. उन्होंने कहा, “स्थानीय प्रशासन से बात की है, वे हर संभव सहायता प्रदान कर रहे हैं. शोक संतप्त परिवारों के साथ संवेदना. जो घायल हैं वो जल्द से जल्द से ठीक हों.

कंगना रनौत को पुलिस ने भेजा समन

मुंबई: कंगना रनौत और रंगोली चंदेल को पुलिस ने तलब किया, उन्हें 23-24 नवंबर को बांद्रा पुलिस के सामने पेश होने के लिए कहा है. उनपर सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी टिप्पणी के बाद दो समूहों के बीच सांप्रदायिक तनाव फैलाने का आरोप है.

हिमस्खलन में सेना का जवान शहीद

कुपवाड़ा जिले के तंगधार इलाके में रोशन पोस्ट के हिमस्खलन में सेना का एक जवान शहीद हो गया और दो घायल हो गए. इसकी जानकारी जम्मू-कश्मीर आपदा प्रबंधन ने दी है.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola