Live Updates

Breaking News : भारत सरकार ने PUBG समेत 118 मोबाइल ऐप किया बैन

Updated:
विज्ञापन

Breaking News : सूचना और प्रौद्योगिकी मंत्रालय भारत सरकार ने PUBG और 118 अन्य मोबाइल के प्रयोग पर प्रतिबंध लगा दिया है. मोदी सरकार ने पहले भी वीचैट, टिकटॉक समेत कई ऐप बैन कर दिए थे. सीमा पर तनाव के बाद सरकार ने सुरक्षा का हवाला देते हुए यह फैसला किया था. देश और दुनिया की हर बडी खबर के लिए बनें रहें हमारे साथ…

विज्ञापन

इन कारणों से सरकार ने 118 मोबाइल ऐप को किया है बैन

सरकार ने 118 मोबाइल ऐप्स को बैन किया है जो भारत की संप्रभुता और अखंडता, भारत की रक्षा, राज्य की सुरक्षा और सार्वजनिक व्यवस्था के लिए प्रतिकूल हैं.

भारत सरकार ने PUBG समेत 118 मोबाइल ऐप किया बैन

सूचना और प्रौद्योगिकी मंत्रालय भारत सरकार ने PUBG और 118 अन्य मोबाइल के प्रयोग पर प्रतिबंध लगा दिया है. मोदी सरकार ने पहले भी वीचैट, टिकटॉक समेत कई ऐप बैन कर दिए थे. सीमा पर तनाव के बाद सरकार ने सुरक्षा का हवाला देते हुए यह फैसला किया था.

अयोध्या विकास प्राधिकरण की बोर्ड बैठक में राम मंदिर का नक्शा सर्वसम्मति से पास

अयोध्या विकास प्राधिकरण की बोर्ड बैठक में राम मंदिर का नक्शा सर्वसम्मति से पास किया गया. देश और दुनिया से जुड़ी हर Breaking News in Hindi से अपडेट के लिए बने रहें हमारे साथ.

अयोध्या विकास प्राधिकरण की बैठक

राम मंदिर के नक्शे पर आज अयोध्या विकास प्राधिकरण की बैठक हुई. अयोध्या के कमिश्नर ने बताया, “श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ने लेआउट और मंदिर का नक्शा प्रस्तुत किया, दोनों नक्शे पास कर दिए गए हैं. लेआउट करीब 2,74,000 वर्ग मीटर का है और मंदिर 12,879 वर्ग मीटर का.

सुशांत सिंह मौत मामले में रिया चक्रवर्ती के पिता से लगातार दूसरे दिन पूछताछ

सीबीआई ने अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले में बुधवार को लगातार दूसरे दिन अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती के पिता को पूछताछ के लिये बुलाया. पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी.

पुडुचेरी में आज 397 नए कोरोना मामले सामने आए

पुडुचेरी में आज 397 नए कोरोना मामले सामने आए हैं और 13 मौतें हुई हैं. कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 15,157 हो गई है जिसमें 4,936 एक्टिव केस, 9,968 रिकवरी केस और 253 मौतें शामिल हैं. केंद्र शासित प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी है.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola