Breaking news : गुजरात COVID वार्ड में लगी आग, मरीजों को किया गया दूसरे स्थानों पर शिफ्ट
Breaking news : भारत में कोरोना (coronavirus in india) का कहर लगातार बढ़ता ही जा रह है. स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा सोमवार को जारी आंकड़ों के अनुसार लगातार दूसरे दिन 90 हजार से ज्यादा मामले सामने आए. इधर भारत और चीन के बीच तनाव (India china border tension) जारी है. वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर फिर से तनाव की स्थिति बन गई है. पूर्वी लद्दाख सेक्टर में भारत और चीनी सैनिकों के बीच फायरिंग की ताजा घटना हुई है. सुशांत सिंह मामले (sushant singh rajput. reha chakravarthi) में जांच जारी है. रिया चक्रवर्ती को आज सुबह 10 बजे एनसीबी ऑफिस बुलाया गया है. अंडमान-निकोबार में भूकंप (earthquake) के झटके महसूस किये गये हैं. देश और दुनिया की हर अपडेट के लिए बनें रहें हमारे साथ…
गुजरात COVID वार्ड में लगी आग, मरीजों को किया गया दूसरे स्थानों पर शिफ्ट
गुजरात के वड़ोदरा स्थित सर सयाजीराव जनरल अस्पताल के COVID और आपातकालीन वार्ड में मंगलवार को रात में अचानक आग लग गयी. हालांकि आग पर फौरन काबू पा लिया गया, जिससे किसी प्रकार की कोई क्षति की खबर नहीं है. मरीजों को भी दूसरे स्थानों पर सुरक्षित रूप से शिफ्ट कर दिया गया.
अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती को NCB ने किया गिरफ्तार
सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले में NCB की टीम ने अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती को हिरासत में लेने के बाद गिरफ्तार कर लिया है. नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के उप निदेशक केपीएस मल्होत्रा ने इसकी जानकारी दी.
सुशांत मौत मामले में NCB की टीम ने रिया को लिया हिरासत में, कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी
सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले में NCB की टीम ने अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती को हिरासत में ले लिया है. कभी भी उसकी गिरफ्तारी हो सकती है. नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के उप निदेशक केपीएस मल्होत्रा ने बताया कि रिया चक्रवर्ती को अभी तक औपचारिक रूप से गिरफ्तार नहीं किया गया है. कागजी कार्रवाई और अन्य औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं.
चीन ने विदेशी मीडिया को दी धमकी, चाइनीज लॉ का पालन करें
चीन ने आज विदेशी मीडिया को यह धमकी दी है कि वे चाइनीज लॉ का पालन करें, विस्तृत खबर की प्रतीक्षा है.
BMC ने कंगना रनौत को नोटिस जारी किया
BMC ने कंगना रनौत को नोटिस जारी किया है. बंगले में अवैध निर्माण का आरोप लगाया है.
भारत में अबतक कोरोना के कुल 42,80,423 मामले
भारत में अबतक कोरोना के कुल 42,80,423 मामले सामने आ चुके हैं जिनमें 8,83,697 ऐक्टिव केस हैं जबकि 33,23,951 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं. वहीं, कोरोना से अबतक 72,775 लोगों की मौत हो चुकी है.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए