Live Updates

Breaking News : तमिलनाडु के कोयम्बेडु बस टर्मिनल में तीन बसों में लगी आग

Updated:
विज्ञापन

Breaking News : कोरोना का कहर (cornavirus in world) पूरी दुनिया में जारी है. अमेरिका में जहां कोरोना (coronavirus in us) के करीब 57 लाख केस सामने आये हैं और 1 लाख 76 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हुई है. वहीं भारत में कोरोना (coronavirus in india) के कुल मामले 30 लाख के पार चले गये हैं. इधर पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की हालत (pranab mukherjee health ) में कोई सुधार होता नजर नहीं आ रहा है. दाऊद इब्राहिम (Dawood Ibrahim ) पर पाकिस्तान (pakistan) पलट गया है. सीबीआई सुशांत सिंह राजपूत (Sushant singh Rajput, cbi ) के फ्लैट में करीब साढ़े छह घंटे रही. देश और दुनिया की बडी खबरों के लिए बनें रहें हमारे साथ…

विज्ञापन

तमिलनाडु के कोयम्बेडु बस टर्मिनल में तीन बसों में लगी आग

तमिलनाडु के कोयम्बेडु बस अड्डे पर खड़ी तीन बसों में आज आग लगी. आग पर काबू पा लिया गया है.किसी के घायल होने की ख़बर नहीं है.

गहलोत सरकार आक्रमण्य सरकार साबित हुई

राजस्थान भाजपा कार्यकर्ताओं को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए संबोधित करते हुए जे.पी. नड्डा ने कहा कि गहलोत सरकार आक्रमण्य सरकार साबित हुई है. अपनी राजनीति चमकाने के सिवाय इन्होंने कोई काम नहीं किया. आज जिस तरह से अपराध बढ़ रहे हैं वो इस बात का सूचक है कि प्रशासन नाम की कोई चीज़ नहीं है.

अबू यूसुफ के बलरामपुर आवास में छापेमारी

कल दिल्ली में गिरफ्तार ISIS ऑपरेटिव अबू यूसुफ के बलरामपुर आवास में छापेमारी की गई जहां आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई.

फिल्मों और टेलीविजन धारावाहिकों की शूटिंग शुरू करने लिए केंद्र ने जारी किए दिशा निर्देश

सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने फिल्मों और टेलीविजन धारावाहिकों का निर्माण पुन: शुरू करने के लिहाज से रविवार को मानक परिचालन प्रक्रियाओं (एसओपी) की घोषणा की. जावड़ेकर ने कहा कि स्वास्थ्य मंत्रालय और गृह मंत्रालय से विचार-विमर्श करने के बाद एसओपी को अंतिम रूप दिया गया है. उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस संक्रमण के मद्देनजर जारी किए गए दिशानिर्देशों के आधार पर फिल्मों और टीवी धारावाहिकों के लिए शूटिंग शुरू की जा सकती है.

बिहार में BJP, JDU, LJP तीनों पार्टी मिलकर चुनाव लड़ेंगे और जीतेंगे

बिहार BJP कार्यसमिति को वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से संबोधित करते हुए BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी नड्डा ने कहा कि बिहार में BJP, JDU, LJP तीनों पार्टी मिलकर चुनाव लड़ेंगे और जीतेंगे.

पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की हालत में कोई सुधार नहीं

आज सुबह तक पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की हालत में कोई बदलाव नहीं आया. वह गहरे कोमा में और वेंटिलेटर सपोर्ट पर हैं. उनके जरूरी पैरामीटर स्थिर हैं.आर्मी हॉस्पिटल ने यह जानकारी दी है.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola