Live Updates

Breaking News : पूर्व क्रिकेटर और यूपी के मंत्री चेतन चौहान का निधन, कोरोना से थे पीड़ित

Updated:
विज्ञापन

Breaking News : कोरोना वायरस संक्रमण (coronsvirus) के शनिवार को 65,002 नए मामले सामने आने के बाद देश में इस वायरस से संक्रमित लोगों की कुल संख्या बढ़कर 25 लाख के पार हो गई. इधर अपनी लाजवाब कप्तानी और ‘फिनिशिंग’ के हुनर से महानतम क्रिकेटरों में शुमार दो बार के विश्व कप विजेता भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धौनी (MS Dhoni Retirement) ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया है. आज से वैष्णो देवी (vaishno devi) मंदिर की यात्रा शुरू होने जा रही है. पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी (Atal Bihari Vajpayee ) की आज पुण्यतिथि है. देश और दुनिया की बडी खबरों के लिए बनें रहें हमारे साथ…

विज्ञापन

चेतन चौहान का क्रिकेट कैरियर

मालूम हो 72 साल के चेतन चौहान दो बार लोकसभा सांसद रह चुके हैं. उन्होंने टीम इंडिया के लिए 40 टेस्ट और 7 वनडे मैच खेले. उन्होंने टेस्ट में 2084 और वनडे में 153 रन बनाये हैं. साथ में टेस्ट में दो विकेट भी उन्होंने लिये.

कोरोना से यूपी में दूसरे मंत्री की मौत

टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर और उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री चेतन चौहान की हालत गंभीर होने के बाद गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में लाइफ सपोर्ट सिस्‍टम पर रखा गया था, चेतन चौहान 19 जुलाई को कोरोना पॉजिटिव पाये गये थे. वो किडनी और ब्‍लड प्रेशर की समस्‍याएं से जूझ रहे थे. इससे पहले कोरोना संक्रमण से प्रदेश की प्राविधिक शिक्षा मंत्री कमल रानी वरूण का निधन हो चुका है.

पूर्व क्रिकेटर और यूपी के मंत्री चेतन चौहान का निधन, कोरोना से थे पीड़ित

टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी और यूपी के मंत्री चेतन चौहान का निधन हो गया है. वो कोरोना से पीड़ित थे. हालांकि वो कोरोना पॉजिटिव पाये जाने के बाद पूरी तरह से ठीक हो चुके थे. लेकिन उनका गुर्दा काम करना बंद कर दिया था और उन्हें गंभीर हालत में मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था.

एमएस धौनी को 2024 का लोकसभा चुनाव लड़ना चाहिए:

भाजपा नेता सुब्रमण्‍यम स्‍वामी ने रविवार को अपने ट्विटर अकाउंट पर एमएस धोनी को सलाह देते हुए एक ट्वीट किया. उसमें उन्‍होंने लिखा, ‘एमएस धोनी क्रिकेट से रिटायर हो रहे हैं, लेकिन दूसरी किसी चीज से नहीं. चुनौतियों से लड़ने की उनकी प्रतिभा और एक टीम का नेतृत्‍व करने की जो क्षमता उन्‍होंने क्रिकेट में दिखाई है, उसकी सार्वजनिक जीवन में जरूरत है. उन्‍हें 2024 में लोकसभा चुनाव लड़ना चाहिए.

प्रणब मुखर्जी की सेहत में हुआ सुधार

अभिजीत मुखर्जी के अनुसार पूर्व राष्‍ट्रपति प्रणब मुखर्जी पहले से काफी बेहतर हैं और पिछले दिनों के मुकाबले उनकी तबीयत स्थिर है. अभिजीत ने बताया, ‘शनिवार को मैं अपने पिता को देखने अस्‍पताल गया था. भगवान की कृपा और आपकी सभी की शुभकामनाओं के साथ वह पहले से काफी बेहतर हैं. वह इलाज के प्रति प्रतिक्रिया दे रहे हैं. हमें पूरा विश्वास है कि वह जल्द ही हमारे बीच वापस आएंगे.

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, रविवार तक 18,62,258 लोगों के ठीक होने के साथ देश में कोविड-19 मरीजों के बीमारी से उबरने की दर भी बढ़कर 71.91 तक पहुंच गई1

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola