Breaking News: दिल्ली में एक दिन में कोरोना के मिले 2311 नए मामले, एक की मौत
Breaking News LIVE Updates : उप-राष्ट्रपति पद के लिए आज चुनाव होने जा रहा है. नेपाल में भूकंप के झटके महसूस किये गये हैं जिसकी तीव्रता 5.3 थी. आज से अरविंद केजरीवाल का 2 दिवसीय गुजरात दौरा शुरू हो रहा है. ताइवान के साथ तनाव के बीच चीन के विदेश मंत्री आज बांग्लादेश के दौरे पर जाएंगे. देश और दुनिया की बड़ी खबरों के लिए बनें रहें हमारे साथ
दिल्ली में एक दिन में कोरोना के मिले 2311 नए मामले, एक की मौत
दिल्ली में 13.84 प्रतिशत संक्रमण दर के साथ कोरोना वायरस संक्रमण के 2,311 नए मामले आए सामने आये है. वहीं, कोरोना वायरस से संक्रमित एक और मरीज की मौत हो गई है.
नीति आयोग की बैठक में KCR ने जाने से किया इनकार तो केंद्रीय मंत्री ने दी ये प्रतिक्रिया
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि तेलंगाना सीएम के. चंद्रशेखर राव ने घोषणा की है कि वो नीति आयोग की बैठक में मौजूद नहीं रहेंगे. यह दुर्भाग्यपूर्ण है वो अपनी राजनीतिक सोच इससे उजागर करते हैं. विकास के कामों में उनकी कोई रुचि नहीं रही. वे समझते है कि वे बहुत बड़े हो गए हैं.
रिश्वत मामले में ओडिशा के उद्योगपति महिमानंद मिश्रा के बेटे को सीबीआई ने किया गिरफ्तार
सीबीआई ने पारादीप पोर्ट ट्रस्ट के एक अधिकारी को कथित तौर पर 25 लाख रुपये की रिश्वत देने के मामले में जाने-माने उद्योगपति और उड़ीसा स्टीवडोर्स लिमिटेड (ओएसएल) के प्रबंध निदेशक महिमानंद मिश्रा के बेटे चर्चित मिश्रा को गिरफ्तार किया है.
काबुल में फिर आत्मघाती हमला, पुल-ए-शोखा इलाके में हुआ धमाका
अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में फिर आत्मघाती हमला हुआ है. टोलो न्यूज के अनुसार काबुल के पुल ए शोखा इलाके में यह धमाका किया गया है. हालांकि धमाकों से जान-माल का कितना नुकसान हुआ, इस बारे में जानकारी सामने नहीं आई है.
मानहानि मामले में शिकायतकर्ता और राहुल गांधी दोनों के मौजूद न होने पर सुनवाई स्थगित
कांग्रेस नेता राहुल गांधी को शनिवार को महाराष्ट्र के ठाणे जिले की एक अदालत में पेश होने से छूट मिल गई जो राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के एक कार्यकर्ता द्वारा दायर मानहानि मामले का सामना कर रहे हैं. गांधी के वकील नारायण अय्यर ने उनके लिए पेश होने से छूट के वास्ते आवेदन किया, जिसमें कहा गया कि एक सांसद होने के नाते उपराष्ट्रपति के चुनाव में मतदान करने के लिए उनका दिल्ली में होना जरूरी है. चूंकि गांधी और शिकायतकर्ता राजेश कुंटे दोनों भिवंडी अदालत के समक्ष उपस्थित नहीं थे, इसलिए इसने मामले की सुनवाई एक अक्टूबर तक के लिए स्थगित कर दी.
तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव करेंगे नीति आयोग की बैठक का बॉयकॉट
तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव ने कहा कि मैं विरोध के रूप में कल दिल्ली में होने वाली नीति आयोग की 7वीं गवर्निंग काउंसिल की बैठक का हिस्सा नहीं बनूंगा.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए