Breaking News: OIC की बैठक में जम्मू-कश्मीर पर चीन की टिप्पणी को भारत ने किया खारिज
Breaking News Updates: पाकिस्तान में आयोजित इस्लामिक सहयोग संगठन (ओआईसी) की बैठक में जम्मू-कश्मीर पर चीनी विदेश मंत्री की टिप्पणी को भारत सरकार ने खारिज कर दिया है. योगी आदित्यनाथ बुधवार की रात को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के आवास पर उनसे मिलने पहुंचे.
चीन की टिप्पणी को भारत ने किया खारिज
पाकिस्तान में आयोजित इस्लामिक सहयोग संगठन (ओआईसी) की बैठक में जम्मू-कश्मीर पर चीनी विदेश मंत्री की टिप्पणी को भारत सरकार ने खारिज कर दिया है. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि जम्मू-कश्मीर से जुड़े विषय पूरी तरह से भारत के आंतरिक मामले हैं. हम चीनी विदेश मंत्री वांग यी द्वारा भारत के बारे में ‘अनावश्यक संदर्भ’ को अस्वीकार करते हैं. चीन सहित अन्य देशों को इस मुद्दे पर टिप्पणी करने का कोई अधिकार नहीं है.
जेपी नड्डा के घर पहुंचे योगी आदित्यनाथ
उत्तर प्रदेश के नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार की रात को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के आवास पर उनसे मिलने पहुंचे.
इमरान खान पर 50 हजार रुपये का जुर्माना
पाकिस्तान के शीर्ष चुनाव निकाय ने खैबर-पख्तूनख्वाह में स्थानीय सरकार के चुनाव से पहले, स्वात में एक रैली को संबोधित करके चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन करने के लिए प्रधानमंत्री इमरान खान पर 50,000 रुपये का जुर्माना लगाया है. एक्सप्रेस ट्रिब्यून ने यह खबर दी है.
बंगाल में आर्टिकल 355 लागू करें
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अधीर रंजन चौधरी ने राष्ट्रपति को चिट्ठी लिखकर मांग की है कि पश्चिम बंगाल में आर्टिकल 355 लागू करें, ताकि वहां की ममता बनर्जी सरकार संविधान के प्रावधानों के अनुरूप चले. बीरभूम में 8 लोगों को जिंदा जलाये जाने की घटना के बाद बंगाल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने यह चिट्ठी राष्ट्रपति को लिखी है.
मॉडर्ना का दावा: छह साल से छोटे बच्चों पर भी प्रभावी है टीका
मॉडर्ना ने बुधवार को दावा किया कि उसके कोविड-रोधी टीके की हल्की खुराक छह साल से कम उम्र के बच्चों पर भी प्रभावी है. अगर नियामक इससे सहमत होते हैं, तो छोटे बच्चों का कोविड टीकाकरण इस गर्मी से ही शुरू हो सकता है.
विराट कोहली ने स्टार्टअप रेज कॉफी में किया निवेश
पैकेटबंद कॉफी उत्पाद बनाने वाली कंपनी रेज कॉफी ने भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली से निवेश हासिल किया है. कंपनी ने विराट कोहली को अपना ‘ब्रांड अंबेसडर’ बनाया है.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए