Breaking News: एशिया कप 2022 के लिए टीम इंडिया की घोषणा, जसप्रीत बुमराह टीम से बाहर
Breaking News Latest Updates: गाजा में इजराइल और फिलिस्तीन के बीच संघर्ष विराम की घोषणा की गयी है. कृष्ण जन्मभूमि-शाही मस्जिद मामले में सुनवाई आज होनी है. हरियाणा विधानसभा का सत्र आज से शुरू होने जा रहा है. CNG के बढ़ते दामों के विरोध में महाराष्ट्र में रिक्शा पंचायत का चक्काजाम आज है. देश और दुनिया की बड़ी खबरों के लिए बनें रहें हमारे साथ
एशिया कप 2022 के लिए टीम इंडिया की घोषणा
एशिया कप 2022 के लिए भारतीय क्रिकेट टीम की घोषणा कर दी गयी है. चोटिल होने की वजह से जसप्रीत बुमराह टीम से बाहर हैं. टीम इस प्रकार है – Rohit Sharma (Capt ), KL Rahul (VC), Virat Kohli, Suryakumar Yadav, Deepak Hooda, R Pant (wk), Dinesh Karthik (wk), Hardik Pandya, R Jadeja, R Ashwin, Y Chahal, R Bishnoi, Bhuvneshwar Kumar, Arshdeep Singh, Avesh Khan.
गुजरात में भूकंप के झटके, तीव्रता 3.2 मापी गयी
गुजरात के कच्छ में भूकंप के झटके महसूस किये गये हैं. तीव्रता 3.2 मापी गयी है.
पीएम ने संसद सत्र के अनिश्चित काल के लिए स्थगित होने के बाद विपक्षी नेताओं के साथ बैठक की
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा अध्यक्ष के कार्यालय में संसद सत्र के अनिश्चित काल के लिए स्थगित होने के बाद विपक्ष के नेताओं के साथ बैठक की.
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भुवनेश्वर में ‘मोदी @ 20: ड्रीम्स मीट डिलीवरी’ लॉन्च किया
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भुवनेश्वर में ‘मोदी @ 20: ड्रीम्स मीट डिलीवरी’ लॉन्च किया. उन्होंने कहा कि मोदी जी जब से गुजरात सीएम बने तब से लेकर आज तक यानी 20 साल तक मोदी जी ने इस देश के लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए जो कुछ किया उसका मतलब मोदी @ 20 है.
सीएम अरविंद केजरीवाल बोले, जनता को फ्री में सुविधा देने के खिलाफ देश में बनाया जा रहा माहौल
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि देश में ऐसा माहौल बनाया जा रहा है कि आम लोगों को सरकारें जो सुविधाएं देती हैं वो सुविधाएं बंद की जाए. बच्चों को मुफ्त की शिक्षा देना, मुफ्त की रेवड़ी जैसी है. इससे सरकारों को घाटा हो रहा है. अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर इससे बुरी बात नहीं हो सकती. इस वक्त हमें एक योजना बनानी चाहिए थी कि 75 साल में जो कमी रह गई उस कमी को हम सब युद्ध स्तर पर मिलकर पूरा करेंगे.
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने निवर्तमान उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू से भेंट की
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी ने सोमवार को निवर्तमान उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू से भेंट की. वहीं, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने नवनिर्वाचित उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से अलग से भेंट की. जगदीप धनखड़ ने वित्त मंत्री के साथ अपनी मुलाकात की तस्वीर ट्वीटर पर साझा की. आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और केंद्रीय मंत्री किशन रेड्डी ने उपराष्ट्रपति आवास पर नायडू से मुलाकात की. गौरतलब है कि वेंकैया नायडू का कार्यकाल 10 अगस्त को समाप्त हो रहा है. वहीं, धनखड़ 11 अगस्��� को देश के 14वें उपराष्ट्रपति के रूप में शपथ लेंगे.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए