Breaking News: दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के 26 नये मामले सामने आए

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Breaking News: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे का उनके आवास पर कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया. खरगे के आवास के बाहर भारी संख्या में समर्थक जमा थे. महाराष्ट्र के अकोला में दो गुटों के बीच मामूली विवाद के झड़प, पथराव और तोड़फोड़ की घटना हुई इस दौरान कई गाड़ियों को आग लगा कर फूंका गया, मामले की गंभीरता को देखते हुए पूरे क्षेत्र में धारा 144 लागू कर दी गई है. पश्चिम बंगाल में चक्रवाती तूफान मोचा का असर देखने को मिल रहा है , NDRF ने उत्तर 24-परगना इलाके में अलर्ट जारी किया है. दोपहर 3 बजे CISCE बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी हो गया.

विज्ञापन

दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के 26 नये मामले सामने आए

दिल्ली में रविवार को कोविड-19 के 26 नये मामले सामने आए और संक्रमण दर 1.49 प्रतिशत रही. दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी.

मल्लिकार्जुन खरगे तय करेंगे कर्नाटक का अगला मुख्यमंत्री

कांग्रेस विधायक दल ने सर्वसम्मति से कांग्रेस विधायक दल के नेता के चयन को एआईसीसी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के निर्णय पर छोड़ने का फैसला किया है.

बेंगलुरु में कांग्रेस विधायक दल की बैठक जारी

बेंगलुरु के शांगरी-ला होटल में कांग्रेस विधायक दल की बैठक चल रही है. जिसमें कर्नाटक के अगले मुख्यमंत्री कौन होंगे, इस पर मंथन किया जा रहा है. इस बैठक में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के अलावा कर्नाटक प्रदेश अध्यक्ष डीके शिवकुमार और सिद्धारमैया भी मौजूद हैं.

हेमंत बिस्वा सरमा बोले- कांग्रेस ने बड़ा सौदा किया

कर्नाटक चुनाव परिणामों पर असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा सरमा ने कहा, कांग्रेस सिर्फ एक राज्य में जीते और भारत के बाहर एक बड़ा सौदा कर रहे हैं. हमने कई राज्यों में जीत हासिल की है लेकिन हमने कभी भी ओवररिएक्ट नहीं किया.

कांग्रेस विधायक दल की बैठक में शामिल होने पहुंचे सिद्धारमैया

कांग्रेस विधायक दल की बैठक के लिए बेंगलुरु के शांगरी-ला होटल पहुंचे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया.

शरद पवार के आवास पर महा विकास अघाड़ी की बड़ी बैठक

एनसीपी प्रमुख शरद पवार के आवास पर महा विकास अघाड़ी की बैठक चल रही है. बैठक में उद्धव ठाकरे, संजय राउत, नाना पटोले, अजीत पवार, बालासाहेब थोराट सहित अन्य नेता मौजूद हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola