Breaking News : महाराष्ट्र में अवैध रूप से रह रहे 13 बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार
Breaking News: अडानी-हिंडनबर्ग मामले पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी. एलन मस्क ने ट्विटर के सीईओ पद से इस्तीफा देने की घोषणा की है, साथ ही नए सीईओ की ऐलान कर दिया गया है. राजस्थान में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और सचिन पायलट के मतभेद के बीच प्रदेश कांग्रेस कमेटी की आज अहम बैठक होने वाली है. देश-दुनिया की बड़ी खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ…
महाराष्ट्र में अवैध रूप से रह रहे 13 बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार
महाराष्ट्र में नवी मुंबई पुलिस ने अवैध रूप से देश में रहने के आरोप में पांच महिलाओं समेत 13 बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है. खंडेश्वर पुलिस थाने के प्रभारी ने कहा कि इन विदेशियों को मंगलवार रात न्यू पनवेल की खांडा कॉलोनी से हिरासत में लिया गया. उन्होंने कहा कि बांग्लादेशी नागरिक पिछले एक साल से बिना वीजा या पासपोर्ट के वहां रह रहे थे. पुलिस अधिकारी के मुताबिक, गिरफ्तार किए गए लोगों पर बुधवार को विदेशी अधिनियम और पासपोर्ट अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया.
सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और राज्यों को यौन उत्पीड़न समितियों के गठन का निर्देश दिया
सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को केंद्र और राज्य सरकारों को निर्देश दिया कि वे समयबद्ध तरीके से पड़ताल करें कि सभी मंत्रालयों और विभागों में यौन उत्पीड़न समितियों का गठन किया गया है या नहीं. सर्वोच्च अदालत ने कहा कि 2013 के यौन उत्पीड़न रोकथाम अधिनियम (पीओएसएच) को लागू करने में गंभीर खामियां हैं. न्यायमूर्ति ए एस बोपन्ना और न्यायमूर्ति हिमा कोहली की पीठ ने कहा कि अनुचित तरीके से गठित यौन उत्पीड़न समिति कार्यस्थल पर जांच करने में एक बाधा होगी.
डीजीसीए ने एयर इंडिया के पायलट का लाइसेंस किया निलंबित, कंपनी पर 30 लाख का जुर्माना
डीजीसीए ने विमानन कंपनी एयर इंडिया की 27 फरवरी को दुबई-दिल्ली उड़ान के पायलट का लाइसेंस तीन महीने के लिए निलंबित किया. डीजीसीए ने कहा कि एयर इंडिया के पायलटों ने कॉकपिट में अपनी गर्लफ्रेंड को बुलाया था. 27 फरवरी को एयर इंडिया की फ्लाइट एएल-915 (दिल्ली-दुबई) के के दौरान फ्लाइट के कमांडिंग पायलट ने यात्री के रूप में सफर कर रहे एयर इंडिया के कर्मचारी को क्रूज के दौरान कॉकपिट में प्रवेश की अनुमति दी, जो डीजीसीए का उल्लंघन था. सुरक्षा संवेदनशील मुद्दे का तुरंत और प्रभावी ढंग से समाधान नहीं करने के लिए एयर इंडिया पर 30 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है.
इस्लामाबाद HC ने इमरान खान को सुरक्षा मुहैया कराने का दिया आदेश
इस्लामाबाद हाईकोर्ट ने पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को पूरी सुरक्षा देने का आदेश दिया है. इसके साथ ही अदालत ने सुनवाई के लिए एक अलग से बेंच गठित की है.
इस्लामाबाद हाईकोर्ट में चल रही इमरान खान की सुनवाई टली
इस्लामाबाद के हाईकोर्ट के कोर्ट नंबर चार में इमरान खान की चल रही सुनवाई टल गई. उधर, पीटीआई ने अपने कार्यकर्ता से प्रदर्शन जारी रखने की अपील की है.
पाकिस्तान की सरकार ने इमरजेंसी लगाने की सिफारिश की
पाकिस्तान की शहबाज शरीफ सरकार से कैबिनेट ने देश में इमरजेंसी लगाने की सिफारिश की है. टीवी न्यूज के अनुसार, पीएम शहबाज शरीफ से कैबिनेट ने इमरजेंसी लगाने की सिफारिश की है. शाम साढ़े चार बजे कैबिनेट की बैठक होगी.
लेखक के बारे में
By Abhishek Anand
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए