Live Updates

Breaking News : हर किस्म की शराब 20 प्रतिशत हुई महंगी

Updated:
विज्ञापन

Breaking News Latest Update: उत्तर प्रदेश सरकार के कोरोना वायरस के बीच कांवड़ यात्रा को अनुमति देने के फैसले का सुप्रीम कोर्ट ने स्वत: संज्ञान लिया है. इस मामले में एससी ने यूपी सरकार को नोटिस भेजा है. बीते 24 घं‍टों में देश में कोरोना के 38,792 नए मामले सामने आये है. वहीं, 624 मरीजों की मौत हुई है. पीएम मोदी कल करेंगे वाराणसी का दौरा, कई विकास परियोजनाओं का करेंगे शिलान्यास और उद्घाटन. स्वास्थ्य मंत्रालय ने चेतावनी दी है कि वे कोरोना वायरस के थर्ड वेव को हल्के में ना लें. इसके गंभीर परिणाम हो सकते हैं. देश और दुनिया की तमाम बड़ी खबरों के लिए बने रहें Prabhatkhabar.com के साथ…

विज्ञापन

हर किस्म की शराब 20 प्रतिशत हुई महंगी

पुडुचेरी सरकार ने हर किस्म की शराब की कीमत 20 प्रतिशत बढ़ाने का फैसला किया है. यह फैसला कल यानी 15 जुलाई से प्रभावी होगा.

पिछले 24 घंटे में महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण के 9,268 मामले सामने आये, 5,091 हुए स्वस्थ

पिछले 24 घंटे में महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण के 9,268 मामले सामने आये हैं जबकि 5,091 लोग कोरोना संक्रमण से स्वस्थ हुए हैं. वहीं ब्लैक फंगस से अबतक 1,112 लोगों की मौत हुई है.

डिफेंस कमेटी की मीटिंग से राहुल गांधी ने किया वाॅकआउट

कांग्रेस नेता राहुल गांधी और कांग्रेस के सांसदों ने डिफेंस कमेटी की बैठक से वाॅकआउट किया. यह बैठक बाॅर्डर के मुद्दे पर आयोजित थी.

मध्यप्रदेश में 25-26 जुलाई से खुलेंगे स्कूल

मध्यप्रदेश में 11-12 के लिए स्कूल 25-26 जुलाई से खुल जायेंगे. इस संबंध में मध्यप्रदेश के शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने जानकारी दी है.

पीएम मोदी कल वाराणसी जायेंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल यानी 15 जुलाई को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी जायेंगे. यहां वे 1500 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास करेंगे.

राष्ट्रीय आयुष मिशन को 2025-26 तक बढ़ाया गया, कैबिनेट ने दी मंजूरी

कैबिनेट की बैठक के बाद केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने बताया कि राष्ट्रीय आयुष मिशन को 2025-26 तक बढ़ा दिया गया है. ग्रामीण विकास को लेकर कैबिनेट ने कई महत्वपूर्ण फैसले किये हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola