Breaking News: पुडुचेरी एलजी ने 22 फरवरी को फ्लोर टेस्ट का आदेश दिया
Breaking News LIVE Updates : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज असम में महाबाहु-ब्रह्मपुत्र का उद्घाटन करेंगे, पीएम मोदी धुबरी-फूलबारी पुल की आधारशिला रखेंगे. कोरोना महामारी को लेकर आज सार्क देशों की बैठक हो रही है. इसकी मेजबानी भारत कर रहा है, सम्मेलन में पाकिस्तान भी होगा शामिल. किसानों का आंदोलन लगातार जारी है. कृषि कानूनों के विरोध में किसान आज रेल रोको अभियान कर रहे हैं. देश और दुनिया की हर बड़ी खबर के लिए बनें रहें prabhatkhabar.com के साथ…
पुडुचेरी एलजी ने 22 फरवरी को शाम 5 बजे तक विधान सभा में फ्लोर टेस्ट का आदेश दिया
पुडुचेरी एलजी ने 22 फरवरी को शाम 5 बजे तक विधान सभा में फ्लोर टेस्ट का आदेश दिया
आईपीएल के सबसे महंगे खिलाड़ी बने क्रिस मौरिस
राजस्थान रॉयल्स ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाड़ी क्रिस मॉरिस को आईपीएल इतिहास का सबसे महंगा खिलाड़ी बना दिया है. उन्हें 16.25 करोड़ में खरीदा गया है.
बढ़त के साथ खुला शेयर बाजार
बढ़त के साथ खुला शेयर बाजार, शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 61.08 अंक चढ़कर 51,764.91 पर, निफ्टी 18.20 अंक बढ़कर 15,227.10 पर पहुंचा. देश और दुनिया से जुड़ी हर Breaking News in Hindi से अपडेट के लिए बने रहें हमारे साथ.
बीजेपी में शामिल होंगे ‘मेट्रो मैन’ ई श्रीधरन
‘मेट्रो मैन’ ई श्रीधरन भारतीय जनता पार्टी में शामिल होंगे. वो केरल भाजपा प्रमुख के.सुरेंद्रन की अगुवाई में 21 फरवरी से होने वाली पार्टी की विजय यात्रा में पार्टी में शामिल होंगे.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए