Breaking News LIVE: तमिलनाडु में कोरोना संक्रमण के 3,971 नये मामले 28 की मौत

Updated:
विज्ञापन

Breaking News LIVE: अवैध रेत खनन में 11 फरवरी तक बढ़ी सीएम चरणजीत चन्नी के भतीजे की रिमांड. अहमदाबाद बम ब्लास्ट मामले में रांची के मंजर और दानिश बरी. आम जनता के लिए 12 फरवरी से खुलेगा राष्ट्रपति भवन का मुगल गार्डन. देश-दुनिया के ताजा समाचार के लिए आप हमारे साथ बने रहें.

विज्ञापन

तमिलनाडु में कोरोना संक्रमण के 3,971 नये मामले 28 की मौत

तमिलनाडु में कोरोना संक्रमण के 3,971 नये मामले सामने आये हैं जबकि 28 लोगों की मौत हुई है. वहीं आज 16 हजार से अधिक लोग कोरोना से स्वस्थ हुए हैं.

हिजाब मामले में अब बड़ी बेंच करेगी सुनवाई

हिजाब मामले पर सुनवाई करते हुए आज हाईकोर्ट की सिंगल बेंच ने बड़ी बेंच को ट्रांसफर कर दिया है. हाईकोर्ट ने कहा कि यह मामला अधिक गंभीर है इसलिए इसपर बड़ी बेंच सुनवाई करेगी.

हिजाब मामले पर लालू यादव का बयान

कर्नाटक हिजाब मामला अब पूरी तरह से राजनीति से रंगने लगा है. पहले प्रियंका गांधी ने ट्वीट किया, अब आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव ने मामले पर बयान दिया है. उन्होंने हिजाब विवाद को लेकर कहा कि देश गृहयुद्ध की ओर बढ़ रहा है. (आजतक न्यूज)

कांग्रेस का घोषणापत्र जारी

लखनऊ में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कांग्रेस का घोषणापत्र ‘उन्नति विधान’ जारी किया. उस दौरान उन्होंने कह कि हमने दूसरी पार्टियों की तरह अन्य पार्टियों के सुझाव लेकर अपने घोषणापत्र में नहीं डाले, हमने इसमें जो भी डाला है वो जनता की ही आवाज है.

नवजोत सिंह सिद्धू वैष्णो देवी रवाना

चुनाव प्रचार के बीच कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू वैष्णो देवी रवाना

विवाद के पीछे राजनीतिक पार्टियों का हाथ- खड़गे

हिजाब विवाद पर राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा है कि विवाद के पीछे राजनीतिक पार्टियों का हाथ है. उन्होंने कहा कि, वोटों का ध्रुवीकरण करने के लिए जानबूझकर ये किया गया है, कुछ लोग हिन्दू-मुस्लिम को लड़ाने की कोशिश कर रहे हैं .

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola