Breaking News : अलकायदा के छह आतंकी चार दिन की रिमांड पर भेजे गये
Breaking News LIVE : भारत में कोरोना संक्रमण (Coronavirus in India) के मामले बढ़ कर 55 लाख के पार चले गये हैं. इधर बिहार चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज है. बिहार चुनावों (Bihar Election 2020) में सपा आरजेडी (RJD) उम्मीदवारों का समर्थन करेगी. महाराष्ट्र के पालघर के पास रात 2:50 पर भूकंप (Earthquake) के झटके महसूस किये गये. महाराष्ट्र के भिवंडी हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर 17 हो गई है. मुंबई में अनुराग कश्यप (Anurag Kashyap) के खिलाफ पायल घोष (Payal Ghosh) की शिकायत नहीं दर्ज हुई. संसद के मॉनसून सत्र (Parliament Monsoon Session 2020) का आज नौवां दिन है. किसान बिल (Kisan Bill 2020) पर हंगामा जारी है. देश और दुनिया की हर बडी खबर के लिए बनें रहें हमारे साथ….
अलकायदा के छह आतंकी चार दिन की रिमांड पर भेजे गये
एनआईए कोर्ट ने अलकायदा के छह आतंकी को चार दिन की रिमांड पर भेज दिया है. इनकी गिरफ्तारी केरल और बंगाल से हुई थी.
बॉम्बे हाइकोर्ट ने 6 अक्टूबर तक बढ़ाई रिया चक्रवर्ती की न्यायिक हिरासत
सुशांत सिंह राजपूत की मौत मामले की आज रिया और शोविक सहित छह आरोपियों को बॉम्बे हाइकोर्ट में पेश किया गया. कोर्ट ने सभी आरोपियों की 6 अक्टूबर तक न्यायिक हिरासत बढ़ा दी. इसी बीच खबर है कि रिया चक्रवर्ती ने बॉम्बे हाइकोर्ट में जमानत की याचिका फाइल की है, लेकिन अभी इस अर्जी पर सुनवाई नहीं हुई है. रिया चक्रवर्ती ने बॉम्बे हाइकोर्ट में जमानत की याचिका फाइल से जुड़ी हर Breaking News in Hindi से अपडेट के लिए बने रहें हमारे साथ.
राज्यसभा ने विधेयक को मंजूरी दी
राज्यसभा ने अनाज, दलहन, तिलहन, खाद्य तेल, प्याज व आलू को आवश्यक वस्तुओं की सूची से हटाने के प्रावधान वाले विधेयक को मंजूरी दी.
आठ निलंबित सांसदों के आंदोलन में हिस्सा लूंगा और उपवास रखूंगा : शरद पवार
एनसीपी नेता शरद पवार ने कहा कि मैं भी उनके (आठ निलंबित राज्यसभा सांसदों) आंदोलन में हिस्सा लूंगा और उनके समर्थन में एक दिन का उपवास रखूंगा.
पीएम मोदी ने कहा
पीएम मोदी ने कहा कि देश में रिसर्च कल्चर को स्मृद्ध करने के लिए NEP में एक नेशनल रिसर्च फाउंडेशन का भी प्रस्ताव लाया गया है. NRF रिसर्च फंडिंग को लेकर सभी फंडिंग एजेंसियों के साथ कोऑर्डिनेट करेगा और सभी विधाएं चाहे वो साइंस हो या ह्यूमैनिटीज सभी के लिए फंड प्रोवाइड करेगा. उन्होंने कहा कि मुझे खुशी है कि आज इस कोन्वोकेशन में हमारे करीब 300 युवा साथियों को PhD अवार्ड की जा रही है और ये एक बहुत ही पॉजिटिव ट्रेंड है. मुझे विश्वास है कि आप सब यहीं नहीं रुकेंगे, बल्कि रिसर्च आपकी एक आदत बन जाएगी, आपकी सोचने की प्रक्रिया का एक हिस्सा बनी रहेगी.
पीएम मोदी ने वीडियो-कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से IIT गुवाहाटी के दीक्षांत समारोह को संबोधित किया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीडियो-कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) गुवाहाटी के दीक्षांत समारोह में छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि मेरा स्पष्ट मानना है कि देश का भविष्य युवा क्या सोचते हैं इस पर निर्भर करता है. आपके सपने कल के भारत की हकीकत को आधार देंगे. इसलिए ये समय भविष्य के लिए तैयार होने का है, ये टाइम अभी से फ्युचर फिट होने का है. इस अवसर पर असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल और केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल भी मौजूद थे.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए