Live Updates

Breaking News : पाकिस्तान ने किया सीजफायर का उल्लंघन, भारी गोलीबारी से कठुआ के सीमावर्ती इलाकों में घरों को पहुंचा नुकसान

Updated:
विज्ञापन

Breaking News LIVE Today : Bihar Election 2020 बिहार में आज तीसरे और अंतिम चरण का मतदान हो रहा है. 15 जिलों की 78 सीटों के लिए वोटिंग शुरू है. पीएम मोदी ने भी लोगों से मतदान करने की अपील की है. वहीं अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव को लकेर अभी तक कोई फैसला नहीं हो पाया है. हालांकि अभी तक जो नतीजे आये हैं उसके मुताबिक ट्रंप पीछे होते दिखाई दे रहे हैं. वहीं दिल्ली में कोरोना बढ़ते कोरोना के मामले और वायु प्रदूषण चिंता का विषय बना हुआ है. इधर IIT दिल्ली का दीक्षांत समारोह आज होना है. पीएम मोदी मुख्य अतिथि होंगे. इसके अलावा हर बड़ी खबर के लिए बनें रहें prabhatkhabar.com के साथ…

विज्ञापन

मणिपुर उपचुनाव में बंपर वोटिंग

मणिपुर उपचुनाव में बंपर वोटिंग, 1 बजे तक 64.97 % मतदाताओं ने वोट डाला

पाकिस्तान ने किया सीजफायर का उल्लंघन

जम्मू और कश्मीर: पाकिस्तान द्वारा भारी गोलाबारी से कठुआ के एक सीमावर्ती गांव के कई घरों को नुकसान पहुंचा है. स्थानीय लोगों का कहना है, “लगभग हर दिन, गोलीबारी लगभग 10 बजे शुरू होती है और सुबह तक जारी रहती है. उनके द्वारा लगातार संघर्ष विराम उल्लंघन को रोकने के लिए पाक को करारा जवाब देने की जरूरत है”

बेगूसराय में वोट बहिष्कार

बेगूसराय में एक मतदान केंद्र में एक भी वोटर वोट देने नहीं आया है, क्योंकि स्थानीय लोगों ने क्षेत्र में विकास की कमी का आरोप लगाते हुए चुनाव का बहिष्कार करने का फैसला किया है इसके साथ ही लोगों ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया.

डीएमके नेता ने श्रम मंत्री को लिखा पत्र

डीएमके नेता टीआर बालू केंद्रीय श्रम मंत्री संतोष गंगवार को लिखते कहा है कि “राजस्थान और अन्य राज्य सरकारों द्वारा पटाखों की बिक्री पर अचानक प्रतिबंध लगाना आश्चर्यजनक और चौंकाने वाला है. आप श्रमिकों और फ़ायरवर्क उद्योगों को क्षतिपूर्ति करने के लिए जल्द से जल्द निधि का अनुरोध करें.

कोरोना संक्रमित हुए केरल के राज्यपाल

केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान कोरोना संक्रमित पाये गये हैं. उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है.

कोरोना संक्रमित हुए केरल के राज्यपाल

केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान कोरोना संक्रमित पाये गये हैं. उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola