Live Updates

Breaking News: गाजियाबाद के डीएम ने प्रदर्शनकारियों से धरना स्थल खाली कराने का आदेश जारी किया

Updated:
विज्ञापन

Breaking News Live Updates : गणतंत्र दिवस के मौके पर ट्रैक्टर रैली के दौरान हुई हिंसा में दिल्ली पुलिस ने 25 FIR दर्ज कर लिये हैं. पुलिस ने राकेट टिकैत सहित किसान नेताओं के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है. आज इस मामले में और कार्रवाई हो सकती है. एक फरवरी का संसद मार्च किसान संगठनों ने स्थगित कर दिया है. वहीं राजस्थान के 20 जिलों के 90 निकायों के लिए आज मतदान होगा. ‘दावोस एजेंडा’ को आज PM मोदी संबोधित करेंगे. देश और दुनिया की हर बड़ी खबर के लिए बनें रहें prabhatkhabar.com के साथ…

विज्ञापन

गाजियाबाद के डीएम ने प्रदर्शनकारियों से धरना स्थल खाली कराने का आदेश जारी किया

गाजियाबाद के डीएम ने प्रदर्शनकारियों से धरना स्थल खाली कराने का आदेश जारी कर दिया है. उन्होंने यह आदेश सीएम योगी आदित्यनाथ के आदेश के बाद दिया है. सीएम योगी आदित्यनाथ ने किसानों का प्रदर्शन खत्म करवाने का आदेश जारी किया है. देश और दुनिया से जुड़ी हर Breaking News in Hindi से अपडेट के लिए बने रहें हमारे साथ.

यूपी सरकार ने किसानों का धरना खत्म कराने के लिए आदेश जारी किया

यूपी सरकार ने किसानों का धरना खत्म कराने के लिए आदेश जारी कर दिया है. आजतक के हवाले से ऐसी जानकारी मिल रही है कि योगी सरकार ने सभी जिले के डीएम और एसपी को इस आशय का आदेश जारी किया है.

स्वास्थ्य मंत्रालय ने दी जानकारी भारत ने छह दिनों में ही 10 लाख लोगों का टीकाकरण किया

स्वास्थ्य मंत्रालय ने दी जानकारी भारत ने छह दिनों में ही 10 लाख लोगों का टीकाकरण किया

दो फरवरी को जारी होगा 10-12वीं की परीक्षा का डेटशीट

दो फरवरी को जारी होगा 10-12वीं की परीक्षा का डेटशीट

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सुश्रुत ट्रॉमा सेंटर में 26 जनवरी को किसानों की ट्रैक्टर रैली के दौरान हुई हिंसा में घायल हुए पुलिस कर्मियों से मुलाकात की.

AAP की 9वीं राष्ट्रीय परिषद की बैठक को संबोधित करते दिल्ली मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि अगले 2 साल में आम आदमी पार्टी (आप) ने इन 6 राज्यों उत्तराखंड, उत्तरप्रदेश, गोवा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश और गुजरात में चुनाव लड़ेगी.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola