Live Updates

Breaking News: बेंगलुरु में लोकायुक्त के सामने पेश हुए बीजेपी विधायक मदल विरुपाक्षप्पा

Updated:
विज्ञापन

Breaking News Live : जानेमाने अभिनेता और निर्देशक सतीश कौशिक का निधन हो गया है. उन्होंने गुरुवार (9 मार्च) की सुबह अंतिम सांस ली. BRS के सांसद और विधायकों की संयुक्त बैठक 10 मार्च को होगी. महाराष्ट्र का बजट आज पेश होने वाला है. AAP विधायक आतिशी और सौरभ भारद्वाज आज मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं. उपेन्द्र कुशवाहा को गृह मंत्रालय ने Y+ कैटेगरी की सुरक्षा दी है. देश विदेश की बड़ी खबरों के लिए बनें रहें हमारे साथ

विज्ञापन

बेंगलुरु में लोकायुक्त के सामने पेश हुए बीजेपी विधायक मदल विरुपाक्षप्पा

बेंगलुरु में लोकायुक्त के सामने बीजेपी विधायक मदल विरुपाक्षप्पा पेश हुए. लोकायुक्त की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा ने 3 मार्च को उनके पुत्र प्रशांत मदल को 40 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया था.

मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी पर केजरीवाल का केंद्र पर हमला, कहा- जनता देगी जवाब

मनीष को पहले CBI ने गिरफ्तार किया. CBI को कोई सबूत नहीं मिला, रेड में कोई पैसा नहीं मिला. कल बेल पर सुनवाई है. कल मनीष छूट जाते. तो आज ED ने गिरफ्तार कर लिया. इनका एक ही मकसद है – मनीष को हर हालत में अंदर रखना. रोज नये फर्जी मामले बनाकर. जनता देख रही है. जनता जवाब देगी.

सीबीआई ने आईसीसीडब्ल्यू के अधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया

सीबीआई ने महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा राजीव गांधी राष्ट्रीय क्रेच योजना के तहत जारी की गई धनराशि के कथित अनियमितताओं और गबन के लिए भारत बाल कल्याण परिषद (आईसीसीडब्ल्यू) के अधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया.

मनीष सिसोदिया को ईडी ने किया गिरफ्तार

दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को ईडी ने गिरफ्तार कर लिया है. ईडी ने आज यानी गुरुवार को सिसोदिया से तिहाड़ जेल में लंबी पूछताछ की, पूछताछ के बाद ईडी ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया. गौरतलब है कि इससे पहले सीबीआई ने आबकारी मामले में उन्हें गिरफ्तार किया था.

बीएसएफ ने पाकिस्तानी नागरिक को किया गिरफ्तार

बीएसएफ ने एक पाकिस्तानी नागरिक को गिरफ्तार किया है जो पंजाब के गुरदासपुर सेक्टर में सीमा चौकी निक्का के क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय सीमा पार कर भारतीय क्षेत्र में प्रवेश कर गया था. उसकी पहचान पाकिस्तान के जिला सियालकोट निवासी आमिर रजा के रूप में हुई है.

दिल्ली के छतरपुर इलाके में एक कार में लगी आग

दिल्ली के छतरपुर इलाके में आज सुबह एक कार में आग लग गई. आग पर काबू पा लिया गया और किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है.

विज्ञापन
विज्ञापन
अमिताभ कुमार

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

डिजिटल जर्नलिज्म में 14 वर्षों से अधिक का अनुभव है. करियर की शुरुआत Prabhatkhabar.com से की. राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों पर अच्छी पकड़ है. राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहन लेखन का अनुभव रहा है. तथ्यपरक रिपोर्टिंग और विश्लेषणात्मक लेखन में विशेष रुचि है. ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग खबरों पर लगातार फोकस रहता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola