Breaking News : पीएम मोदी कल करेंगे आगरा मेट्रो का शिलान्यास
Breaking News Live Today 6 December 2020: केंद्र सरकार के तीन कृषि कानूनों (Farm Laws) के खिलाफ किसान संगठनों का विरोध प्रदर्शन (Farmers Protest) आज भी जारी है. सरकार के साथ पांचवें दौर की बातचीत भी बेनतीजा रही. अब 9 दिसंबर को फिर सरकार के साथ बातचीत होगी. किसान संगठन कृषि कानून को रद्द करने की मांग पर अड़े हुए हैं. इधर देश में कोरोना वायरस का संक्रमण बढ़ता ही जा रहा है. वैक्सीन को लेकर भी चर्चा तेज हो गयी है. पूरे देश में ठंड का प्रकोप जारी है. पारा लगातार गिरता जा रहा है. आज भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा टी20 मैच खेला जाएगा. देश दुनिया की हर बड़ी खबर के लिए बने रहें prabhatkhabar.com के साथ…
पीएम मोदी कल करेंगे आगरा मेट्रो का शिलान्यास
पीएम मोदी कल आगरा मेट्रो का शिलान्यास आनलाइन करेंगे. इस बात की जानकारी उत्तर प्रदेश मेट्रो काॅरपोरेशन की ओर से दी गयी. इस मेट्रों का काम पांच साल में पूरा करने की योजना है और यह मेट्रो 29.5 किलोमीटर का होगा.
SIMI के सदस्य अब्दुल्ला दानिश को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया
SIMI के सदस्य अब्दुल्ला दानिश को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया
किसानों के आठ दिसंबर के भारत बंद को मिला विपक्षी दलों का साथ
किसानों के आठ दिसंबर के भारत बंद को मिला विपक्षी दलों का साथ Gupkar Declaration, वाम दल और कांग्रेस का भी मिला समर्थन
मौलाना बदरुद्दीन अजमल के अजमल फाउंडेशन पर लगा विदेशों से धन लेने का आरोप
मौलाना बदरुद्दीन अजमल के अजमल फाउंडेशन पर लगा विदेशों से धन लेने का आरोप, केस दर्ज
आंध्रप्रदेश के इलरू में अज्ञात बीमारी का प्रकोप
आंध्रप्रदेश के इलरू में अज्ञात बीमारी का प्रकोप, अबतक दो सौ लोग बेहोशी और उल्टी की शिकायत के बाद अस्पताल में भरती.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए