Live Updates

Breaking News: ईरान के शीर्ष परमाणु वैज्ञानिक मोहसिन फाखरीज़ादेह की तेहरान में हत्या

Updated:
विज्ञापन

Breaking News LIVE : केंद्र सरकार के कृषि कानूनों (Farm bill 2020, Agri laws 2020, new farm laws 2020) के खिलाफ आज भी किसानों का विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा. हरियाणा पंजाब बॉर्डर पर पुलिस बड़ी मुश्किल से किसानों को रोक पा रही है. किसान दिल्ली जाने पर आमादा हैं. कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने किसानों से आंदोलन खत्म करने को कहा है. तोमर ने किसानों को वार्ता के लिए बुलाया है. साइक्लोन निवार के (Cyclone Nivar) कारण दक्षिण भारत में तटीय शहरों में जोरदार बारिश हो रही है. देशभर में सर्द हवाएं चल रही है. देश के कई शहरों में कोरोना संक्रमण के मामले फिर से बढ़ने लगे हैं. भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच आज वनडे मुकाबला है. रोहित शर्मा की गैरमौजूदगी में खेलेगी टीम इंडिया. राज्य सरकारों ने शादी समारोह में व्यक्ति सीमा तय कर दी है. हर बड़ी खबर के लिए बने रहें prabhatkhabar.com के साथ…

विज्ञापन

ईरान के शीर्ष परमाणु वैज्ञानिक मोहसिन फाखरीज़ादेह की तेहरान में हत्या

ईरान के शीर्ष परमाणु वैज्ञानिक मोहसिन फाखरीज़ादेह की तेहरान में हत्या

भाजपा ने सुशील मोदी को बनाया राज्यसभा का उम्मीदवार

भाजपा ने सुशील मोदी को बनाया राज्यसभा का उम्मीदवार बनाया है. यह सीट लोजपा नेता रामविलास पासवान के निधन के बाद रिक्त हुई है. सुशील मोदी नीतीश कुमार के मंत्रिमंडल में उपमुख्यमंत्री थी, लेकिन नवगठित मंत्रिमंडल में उन्हें यह पद नहीं मिला, जिसके बाद से उन्हें राज्यसभा भेजे जाने की चर्चा हो रही थी.

TMC नेता मिहिर गोस्वामी ने भाजपा ज्वाइंन किया

तृणमूल कांग्रेस के नेता मिहिर गोस्वामी ने अपनी पार्टी छोड़कर आज भाजपा की सदस्यता ले ली. उन्होंने भाजपा के महासचिव कैलाश विजयवर्गीय की उपस्थिति में भाजपा की सदस्यता ली.

समुद्री सहयोग पर त्रिपक्षीय वार्ता के लिए कोलंबो पहुंचे एनएसए अजीत डोभाल

एनएसए अजीत डोभाल समुद्री सुरक्षा सहयोग पर भारत-श्रीलंका-मालदीव के बीच त्रिपक्षीय वार्ता के लिए कोलंबो पहुंच गये हैं. श्रीलंकाई सेना के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल शैवेंद्र सिल्वा द्वारा उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया. देश और दुनिया से जुड़ी हर Breaking News in Hindi से अपडेट के लिए बने रहें हमारे साथ.

जयपुर: हाई टेंशन तार की चपेट में आने से बस में लगी आग, तीन की मौत, 5 झुलसे

अर्नब गोस्वामी को क्यों दी अंतरिम जमानत, सुप्रीम कोर्ट ने बताया कारण

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि पत्रकार अर्नब गोस्वामी को दो साल पुराने आत्महत्या के लिए उकसाने के एक मामले में मिली अंतरिम जमानत, बंबई उच्च न्यायालय के याचिका का निपटारा करने तक जारी रहेगी. सुप्रीम कोर्ट ने अर्नब को अंतरिम जमानत प्रदान करने के संबंध में कारण बताते हुए कहा महाराष्ट्र पुलिस द्वारा दर्ज एफआईआर का प्रथम दृष्टया मूल्यांकन उनके खिलाफ आरोप स्थापित नहीं करता है.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola