Breaking News : क्रिकेटर रोहित शर्मा और पहलवान विनेश फोगाट सहित चार को मिलेगा खेल रत्न पुरस्कार
Breaking News : देश में कोविड-19 संक्रमित लोगों की कुल संख्या बढ़कर 26 लाख के पार चली गयी है. वहीं दुनिया में अब तक 2.19 करोड़ से ज्यादा लोग संक्रमण के शिकार हैं जबकि 7.76 लाख लोग अपनी जान गंवा चुके हैं. इधर आज सुबह मनीला में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए. भारत में मानव संसाधन विकास मंत्रालय का नाम अब शिक्षा मंत्रालय हो गया है. जदयू के निष्कासित मंत्री व विधायक श्याम रजक ने जहां राजद का दामन थाम लिया तो दूसरी ओर जदयू ने राजद से एक के बदले तीन विधायकों वाले अंदाज में बदला लिया. देश और दुनिया की हर खबर के लिए बनें रहें हमारे साथ….
क्रिकेटर रोहित शर्मा और पहलवान विनेश फोगाट सहित चार को मिलेगा खेल रत्न पुरस्कार
क्रिकेटर रोहित शर्मा और पहलवान विनेश फोगाट सहित चार खिलाड़ियों को पुरस्कार चयन समिति ने राजीव गांधी खेल रत्न के लिए चुना.
कांग्रेस ने मार्क जुकरबर्ग को पत्र लिखा, भारत में फेसबुक प्रकरण की उच्च स्तरीय जांच की मांग की
कांग्रेस ने फेसबुक से जुड़े विवाद की पृष्ठभूमि में मंगलवार को इस सोशल नेटवर्किंग कंपनी के प्रमुख मार्क जुकरबर्ग को ईमेल के माध्यम से पत्र भेजकर आग्रह किया कि इस पूरे मामले की फेसबुक मुख्यालय की तरफ से उच्च स्तरीय जांच कराई जाए और जांच पूरी होने तक उसके भारतीय शाखा के संचालन की जिम्मेदारी नयी टीम को सौपीं जाए ताकि तफ्तीश की प्रक्रिया प्रभावित नहीं हो.
मध्य प्रदेश में अब बाहरियों को नौकरी नहीं
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि मप्र सरकार ने आज एक महत्वपूर्ण फैसला लिया है. मध्य प्रदेश की शासकीय नौकरियां अब केवल राज्य के युवाओं को दी जाएंगी इसके लिए हम आवश्यक कानूनी प्रावधान कर रहे हैं. मध्य प्रदेश के संसाधन मध्य प्रदेश के बच्चों के लिये है.
देश में मृत्यु दर अब 1.92 प्रतिशत
देश में मृत्यु दर अब 1.92 प्रतिशत है. आंकड़ों के अनुसार 6,73,166 लोगों का इलाज जारी है, जो कि कुल मामलों का 24.91 प्रतिशत है.
गवाहों की जान को खतरा
अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के चचेरे भाई BJP MLA नीरज बबलू ने कहा कि हम केंद्र सरकार से आग्रह करते हैं कि ऐसा न हो मुंबई पुलिस के अंदर कोई गड़बड़ी हो जाए और गवाहों को निपटा दिया जाए. उच्चतम न्यायालय का फैसला आ जाए उसके बाद हम गवाहों की सुरक्षा और अन्य अहम बिंदुओं पर केंद्रीय गृह मंत्री से भी बात करेंगे.
गृह मंत्री अमित शाह कोविड-19 बीमारी के बाद देखभाल के लिए एम्स में भर्ती
गृह मंत्री अमित शाह को कोविड-19 बीमारी के बाद की देखभाल के लिए एम्स में भर्ती कराया गया. अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान ने दी है.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए