Breaking News: धनबाद जज की मौत मामले में होगी सीबीआई की जांच, हेमंत सरकार ने दिया आदेश

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Breaking News Updates: अक्टूबर से भारत में हर महीने लगेगी वैक्सीन की एक करोड़ डोज. इराक के सलाहुद्दीन में आतंकी हमला, 8 की मौत. मुंबई में घर-घर वैक्सीनेशन का काम शुरू हो गया है. मिजोरम पुलिस ने असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा पर एफआईआर किया है. देश विदेश की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ…

विज्ञापन

धनबाद जज की मौत मामले में होगी सीबीआई की जांच, हेमंत सरकार ने दिया आदेश

अभी हाल ही में झारखंड के धनबाद में जज उत्तम आनंद की टेंपो एक्सीडेंट में हुई संदिग्ध मौत के मामले में सीबीआई जांच करेगी. शनिवार को झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार ने इसके लिए आदेश दे दिया है.

आसनसोल के सांसद और भाजपा नेता बाबुल सुप्रियो ने राजनीति से लिया संन्यास

पश्चिम बंगाल के आसनसोल के सांसद भाजपा और गायक बाबुल सुप्रियो ने शनिवार को राजनीति से संन्यास लेने का ऐलान किया है. अपने एक फेसबुक पेज में उन्होंने इस बात का ऐलान किया है. अपने पोस्ट में उन्होंने लिखा है कि मैं जा रहा हूं. मैं किसी दूसरी पार्टी ज्वाइन नहीं करूंगा. भाजपा मेरी पार्टी है और रहेगी.

सितंबर से भारत में होने लगेगा रूसी कोरोना वैक्सीन स्पुतनिक-V का उत्पादन

आरडीआईएफ को उम्मीद है कि भारत में उत्पादन सितंबर में पूरी तरह से शुरू होने की उम्मीद है. भारत सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया जैसी कंपनियों के साथ स्पुतनिक-V वैक्सीन के लिए एक प्रमुख उत्पादन केंद्र बन जायेगा, दुनिया के सबसे बड़े वैक्सीन निर्माता वैक्सीन का उत्पादन करने के लिए काम कर रहे हैं.

एयर इंडिया एक्सप्रेस के विमान की केरल में आपात लैंडिंग

सऊदी अरब के लिए उड़ान भरने वाले एयर इंडिया एक्सप्रेस के एक विमान के शीशे में दरार पता चलने पर आपात स्थिति में तिरुवनंतपुरम हवाई अड्डे पर उतरना पड़ा. उड़ान भरने के एक घंटे के भीतर ही पायलट ने शीशे में दरार देखने पर वापस तिरुवनंतपुरम लौटने का फैसला किया. इसके बाद आठ बजकर 50 मिनट पर आपात स्थिति में विमान हवाईअड्डे पर उतरा. कोविड-19 पाबंदी के कारण कुछ गंतव्यों तक अंतरराष्ट्रीय यात्रा पर पाबंदी के कारण विमान में कोई यात्री नहीं था और यह माल ढुलाई में लगा था.

गुजरात 12वीं बोर्ड के आर्ट्स-कॉमर्स का रिजल्ट जारी

उत्तराखंड 10वीं और 12वीं बोर्ड का रिजल्ट जारी हो गया है. स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट उत्तराखंड बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट ubse.uk.gov.in पर देख सकेंगे. कोरोना वायरस की वजह से कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं को रद्द कर दिया गया था. पिछले रिजल्ट के आधार पर हाईस्कूल और इंटरमीडिएट का परीक्षाफल जारी किया गया है.

गुजरात 12वीं बोर्ड के आर्ट्स-कॉमर्स का रिजल्ट जारी

गुजरात माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (GSHSEB) ने 12वीं के कॉमर्स और आर्ट्स स्ट्रीम का रिजल्ट आज जारी कर दिया है. आधिकारिक वेबसाइट gbse.org पर स्टूडेंट अपना रिजल्ट नहीं देख पायेंगे. केवल स्कूल की रिजल्ट चेक कर पायेंगे. साइंस स्ट्रीम का रिजल्ट 17 जुलाई को ही जारी कर दिया गया था.

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola