Breaking Updates: पिछले 24 घंटे में तमिलनाडु में आये कोरोना संक्रमण के 1,947 केस, 27 की मौत

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Breaking News Updates: मुंबई में आज से बीएमसी घर-घर जाकर मरीजों को कोरोना वैक्सीन लगाएगी. सभी बिहारी गुंडे होते हैं, टीएमसी सांसद के इस बयान से गुस्से में पूरा बिहार. कर्नाटक के सीएम बोम्मई आज पीएम मोदी समेत अमित शाह और जेपी नड्डा से मिलेंगे. देश विदेश की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ…

विज्ञापन

पिछले 24 घंटे में तमिलनाडु में आये कोरोना संक्रमण के 1,947 नये केस

पिछले 24 घंटे में तमिलनाडु में कोरोना संक्रमण के 1,947 नये मामले सामने आये हैं, जबकि 27 लोगों की मौत हुई है. यह जानकारी स्वास्थ्य विभाग की ओर से दी गयी है.

झारखंड में वीकेंड लाॅकडाउन में छूट, स्कूल भी खुलेंगे

झारखंड सरकार ने वीकेंड लाॅकडाउन में छूट दिये जाने की घोषणा की है. अब रविवार को राशनदुकान दोपहर 12 बजे तक खुलेंगे. साथ ही कक्षा नौ से 12 तक के लिए स्कूल भी खोले जा सकेंगे. इंटरस्टेट बस के परिचालन को भी अनुमति दे दी गयी है.

भारत और चीन के बीच 12वें दौर की वार्ता कल

भारत और चीन के बीच 12वें दौर की वार्ता कल आयोजित की गयी है. इस वार्ता में दोनों देश एलएसी से संबंधित मुद्दों पर बात करेंगे और स्थिति सामान्य करने पर बातचीत होगी.

अगले सप्ताह आयेगा सीबीएसई 10वीं का रिजल्ट

CBSE बोर्ड के परीक्षा नियंत्रक श्याम भारद्वाज ने कहा है कि हमने आज से ही 10वीं के रिजल्ट पर काम करना शुरू कर दिया है और उम्मीद है कि अगले सप्ताह रिजल्ट जारी कर दिया जायेगा.

योग गुरू स्वामी राम देव को कोर्ट नोटिस

योग गुरू स्वामी राम देव को कोर्ट नोटिस, दिल्ली हाईकोर्ट में 10 अगस्त को सुनवाई, डॉक्टर्स एसोशिएसन ने दी थी याचिका.(आजतक न्यूज)

लोकसभा की कार्यवाही सोमवार तक के लिए स्थगित

सदन में विपक्ष का हंगामा, लोकसभा की कार्यवाही सोमवार तक के लिए स्थगित

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola