Live Updates

Breaking News: दिल्ली में बीते 24 घंटे में कोरोना के 2419 नए केस, 2 की मौत, पॉजिटिविटी रेट 12.95%

Updated:
विज्ञापन

Breaking News Updates : महंगाई पर कांग्रेस आज प्रधानमंत्री आवास का घेराव करेगी. आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास आज रेपो रेट का ऐलान करेंगे. अमेरिका के मिनेसोटा के एक मॉल में गोलीबारी की घटना हुई.बलूचिस्तान में पाकिस्तान के राष्ट्रीय ध्वज बेचने वाली दुकान में ग्रेनेड से हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई.

विज्ञापन

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 2,419 नए मामले सामने आए है. वहीं इस अवधि में दो लोगों की मौत हुई है, जबकि पिछले 24 घंटे में 1,716 मरीज ठीक हुए. दिल्ली में सक्रिय मामलों की संख्या 6,876 दर्ज हुई है.

देश में 10 करोड़ लोगों ने कोविड रोधी टीके की एहतियाती खुराक लगवाई

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने शुक्रवार को कहा कि अबतक 10 करोड़ लोग कोविड रोधी टीके की एहतियाती या बूस्टर खुराक लगवा चुके हैं. सरकार ने 18 साल और इससे अधिक उम्र के लोगों के लिए सरकारी टीकाकरण केंद्रों पर टीके की एहतियाती खुराक निशुल्क लगवाने के लिए 15 जुलाई से 75 दिन का एक विशेष अभियान शुरू किया था.

उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए विपक्ष की उम्मीदवार मार्गरेट अल्वा ने TRS सांसदों से मुलाकात की

उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए विपक्ष की उम्मीदवार मार्गरेट अल्वा ने TRS सांसदों से मुलाकात की. TRS ने उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए मार्गरेट अल्वा को समर्थन देने की घोषणा की है.

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की. सीएम केजरीवाल की राष्ट्रपति से यह पहली मुलाकात है.

PM नरेंद्र मोदी ने की फिलीपींस के राष्ट्रपति फर्डिनेंड मार्कोस जूनियर से फोन पर बात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज फिलीपींस के राष्ट्रपति फर्डिनेंड मार्कोस जूनियर से फोन पर बातचीत की. दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय संबंधों के विभिन्न क्षेत्रों की समीक्षा की और भारत तथा फिलीपींस के बीच तेजी से विकास पर चर्चा की. पीएमओ ने इसकी जानकारी दी.

कैबिनेट सचिव का कार्यकाल एक साल के बढ़ा, कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने जारी किया आदेश

कैबिनेट की नियुक्ति समिति (ACC) ने राजीव गौबा को कैबिनेट सचिव के रूप में सेवा विस्तार दिया गया है. कैबिनेट सचिव के रूप में राजीव गौबा का कार्यकाल 30 अगस्त को पूरा हो रहा है. इस संबंध में ACC ने आदेश जारी कर दिए हैं. आदेश के मुताबिक, कैबिनेट सचिव को एक वर्ष की अवधि के लिए सेवा में विस्तार को मंजूरी दे दी है.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola