Breaking News: नेपाल में कोविड-19 संक्रमित भारतीय पर्यटकों के प्रवेश पर रोक, 4 सैलानियों को लौटाया

Updated:
विज्ञापन

Breaking News Updates : नेपाल में कोविड-19 संक्रमित भारतीय पर्यटकों के प्रवेश पर रोक, चार सैलानियों को लौटाया. श्रीकांत त्यागी को कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा. यूक्रेन में रूस के कब्जे वाले परमाणु संयंत्र के पास गोलाबारी. पश्चिम बंगाल में बस-ऑटो की टक्कर में 9 यात्रियों की मौत. पाकिस्तान के उत्तरी वजीरिस्तान जिले में हुए आत्मघाती बम हमले में चार सैनिकों की मौत.

विज्ञापन

अमेरिका के राष्ट्रपति ने सेमीकंडक्टर्स इन्वेस्टमेंट बिल पर किया हस्ताक्षर

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने सेमीकंडक्टर्स इन्वेस्टमेंट बिल पर दस्तखत कर दिये हैं. न्यूज एजेंसी एएफपी ने यह जानकारी दी है. बताया जा रहा है कि चीन को कड़ी टक्कर देने के लिए जो बाइडेन ने ऐसा किया है.

नेपाल में कोविड-19 संक्रमित भारतीय पर्यटकों के प्रवेश पर रोक

नेपाल ने जांच में कोविड-19 से संक्रमित पाए गए भारतीय पर्यटकों के अपने देश में प्रवेश पर रोक लगा दी है. चार भारतीय पर्यटकों में घातक कोविड-19 संक्रमण पाये जाने के बाद उन्हें भारत वापस भेज दिया गया है. हिमालयी देश ने अपने यहां कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ने के कारण यह कदम उठाया.

श्रीकांत त्यागी को कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा

नोएडा स्थित ग्रांड ओमेक्स सोसाइटी में महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार करने वाले श्रीकांत त्यागी को सूरजपुर कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है

यूक्रेन में रूस के कब्जे वाले परमाणु संयंत्र के पास गोलाबारी

यूक्रेन में बीते 24 घंटे में हुई रूसी गोलाबारी में कम से कम तीन यूक्रेनी नागिरकों की मौत हो गयी, जबकि 23 अन्य घायल हो गये. यूक्रेन के राष्ट्रपति कार्यालय ने मंगलवार को यह जानकारी दी. जानकारी के मुताबिक, रूस ने अपने कब्जे वाले एक परमाणु संयंत्र के पास भी गोलाबारी की. निप्रोपेत्रोव्स्क के राज्यपाल वैलेंटाइन रेज्निचेंको ने कहा कि रूसी बलों ने दक्षिणी शहर निकोपोल में ग्रैड मल्टीपल रॉकेट लॉन्चर से 120 से अधिक रॉकेट दागे. यह शहर जापोरिज्जिया परमाणु ऊर्जा संयंत्र के पास नीपर नदी के तट पर स्थित है.

पश्चिम बंगाल में बस-ऑटो की टक्कर में 9 यात्रियों की मौत

पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिला में बस और ऑटो की टक्कर में 9 यात्रियों की मौत हो गयी. सरकारी बस और ऑटो की आमने-सामने हुई टक्कर के बाद भारी संख्या में पुलिस बल को घटनास्थल पर तैनात कर दिया गया है.

राहुल गांधी कल राजस्थान के दौरे पर

कांग्रेस नेता राहुल गांधी कल यानी बुधवार को राजस्थान के दौरे पर रहेंगे. वह राजस्थान के अलवर स्थित तिजारा जैन मंदिर में जायेंगे.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola