Breaking News: दिल्ली में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 544 नये मामले, दो की मौत

Updated:
विज्ञापन

Breaking News updates: अमरनाथ यात्रा हादसा में राहत और बचाव में अब सेना को लगाया गया है. सेना हेलीकॉप्टर से रेस्क्यू ऑपरेशन कर रही है. हरियाणा में नूपुर शर्मा की जीभ काटने पर इनाम देने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार. कल राष्ट्रपति चुनाव को लेकर दिल्ली में NDA नेता करेंगे बैठक. देश और दुनिया की बड़ी खबर के लिए बनें रहें हमारे साथ

विज्ञापन

दिल्ली में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 544 नये मामले, दो की मौत

दिल्ली में कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं. पिछले 24 घंटे में 544 नये मामले सामने आये हैं. जबकि कोरोना से दो लोगों की मौत भी हो चुकी है. हालांकि राहत की बात है कि पिछले 24 घंटे में 607 लोग ठीक होकर घर लौट चुके हैं.

पी चिदंबरम के बेटे कार्ति चिदंबरम के आवास पर सीबीआई का छापा

कांग्रेस नेता कार्ति चिदंबरम के आवास पर सीबीआई अधिकारियों ने छापा मारा है. कार्ति चिदंबरम कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम के बेटे हैं.

एकनाथ शिंदे बोले- मेरी सरकार कार्यकाल पूरा करेगी

महाराष्ट्र के नये मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने अपनी सरकार को लेकर बयान दिया है. उन्होंने कहा, मेरी सरकार अपना कार्यकाल पूरा करेगी, हम अगला चुनाव भी जीतेंगे.

हिंसक झड़पों में 100 से ज्यादा घायल

श्रीलंका में आर्थिक संकट बहुत ज्यादा गहरा गया है. महंगाई से तंग आकर सड़कों पर जनता उतरकर प्रदर्शन कर रही है. प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रपति भवन का घेराव किया. जिसके बाद राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे आवास छोड़कर भाग गए हैं. वहीं, कई जगहों पर पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हिंसक झड़पें हो रही हैं. पुलिस ने आंसु गैस के गोले भी दागे हैं. वहीं, हिंसक झड़पों में 100 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं.

बच्चों समेत कई बड़े बीमार

तेलंगाना के जोगुलम्बा गडवाल में मौसमी रोग से ग्रसित होकर 9 बच्चे और 15 लोग अस्पताल भर्ती हो गए हैं, फिलहाल सभी की हालत स्थिर है. गडवाल जिला अधीक्षक किशोर कुमार ने बताया कि यह एक मौसमी रोग है जो दूषित पेयजल के कारण होता है.

आवास छोड़कर भागे राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे

श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे आवास छोड़कर भागे, प्रदर्शनकारियों ने की थी घेराबंदी.

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola