Live Updates

Breaking News: कांग्रेस में फेरबदल के बीच पंजाब के सीएम भगवंत मान से मिलेंगे नवजोत सिंह सिद्धू

Updated:
विज्ञापन

Breaking News LIVE Today: पंजाब के सीएम भगवंत मान से मिलेंगे नवजोत सिंह सिद्धू. चमोली में खाई में गिरी कार, एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत. पीएम नरेंद्र मोदी मध्यप्रदेश की स्टार्टअप पॉलिसी लांच करेंगे. यूक्रेन में स्कूल पर बमबारी में 60 के मारे जाने की आशंका. ताजा खबरों के लिए आप हमारे साथ बने रहें.

विज्ञापन

पंजाब के सीएम भगवंत मान से मिलेंगे नवजोत सिंह सिद्धू

पंजाब कांग्रेस में फेरबदल की खबरों के बीच पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष रहे नवजोत सिंह सिद्धू मुख्यमंत्री भगवंत मान से मुलाकात करने वाले हैं. खबर है कि सोमवार को सिद्धू पंजाब के मुख्यमंत्री से मिलने वाले हैं. इसके कई राजनीतिक मायने निकाले जा रहे हैं.

दिल्ली में कोरोना के 1422 नये मामले

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कोरोना संक्रमण के 1422 नये मामले सामने आये हैं. पिछले 24 घंटे के दौरान किसी की कोरोना संक्रमण से मौत नहीं हुई. इस दौरान 1438 लोग स्वस्थ हुए. दिल्ली में कोरोना के एक्टिव केस की संख्या 5,939 और पॉजिटिविटी रेट 4.98 फीसदी है.

जेपी नड्डा 10 और 11 मई को राजस्थान के दौरे पर

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा 10 और 11 मई को राजस्थान के दौरे पर रहेंगे. 10 मई को नड्डा श्रीगंगानगर जिले के सूरतगढ़ में बीकानेर संभाग के बूथ सम्मेलन को संबोधित करेंगे. 11 मई को हनुमानगढ़ जिला कार्यालय का उद्घाटन करेंगे. साथ ही हनुमानगढ़ से अन्य नौ जिला कार्यालयों का वर्चुअली उद्घाटन करेंगे.

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन की पत्नी जिल बाइडेन अचानक पहुंची यूक्रेन

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन की पत्नी जिल बाइडेन रविवार को अचानक पश्चिमी यूक्रेन पहुंचीं और यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की की पत्नी ओलेना जेलेंस्की से मुलाकात की. इसके साथ ही जिल रूस के हमले के बाद यूक्रेन जाने वाली अमेरिकी हस्तियों में शुमार हो गयीं. जिल ने ओलेना से कहा, ‘मैं मदर्स डे पर यहां आना चाहती थी. मुझे लगा कि यूक्रेन के लोगों को यह दिखाना चाहिए कि अमेरिका के लोग यूक्रेन के लोगों के साथ खड़े हैं.’ दोनों की मुलाकात यूक्रेन सीमा से लगे स्लोवाकिया के गांव में स्थित एक स्कूल में हुई. दोनों ने एक छोटी-सी कक्षा में बैठकर एक दूसरे से बात की.

ब्रिटेन में मंकीपॉक्स वायरस के मामले की पुष्टि

ब्रिटेन के स्वास्थ्य अधिकारियों ने चूहे जैसे संक्रमित जीवों से मनुष्य में होने वाले मंकीपॉक्स वायरस के एक मामले की पुष्टि की है. संक्रमित व्यक्ति हाल में नाइजीरिया से आया है और संभवत: वहीं उसे यह संक्रमण हुआ. ब्रिटेन की स्वास्थ्य सुरक्षा एजेंसी ने कहा कि मंकीपॉक्स एक दुर्लभ संक्रमण है, जो लोगों के बीच आसानी से नहीं फैलता. इसके लक्षण भी मामूली होते हैं. इसमें अधिकतर मामलों में रोगी कुछ सप्ताह में सही हो जाता है. हालांकि कुछ मामलों में बीमारी गंभीर हो सकती है.

असानी चक्रवात की वजह से ममता बनर्जी का पश्चिम मेदिनीपुर और झारग्राम दौड़ा रद्द

असानी चक्रवात की वजह से पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का पश्चिम मेदिनीपुर और झारग्राम दौरे की तिथि को आगे बढ़ा दिया गया है. 10 से 12 मई के बीच होने वाली यात्रा अब 17 से 19 मई के बीच होगी. तृणमूल कांग्रेस के महासचिव कुणाल घोष ने यह जानकारी दी है.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola