Breaking News: कांग्रेस ने महाराष्ट्र के राजनीतिक घटनाक्रम की जांच का जिम्मा मोहन प्रकाश को सौंपा
Breaking News updates : जम्मू-कश्मीर के अमरनाथ मार्ग में बादल फटा, राहत एवं बचाव कार्य में जुटी एजेंसियां. त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने ली शपथ. जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे को नारा शहर में गोली मारी गई है. उद्धव ठाकरे को फिर झटका, शिवसेना के 32 पार्षदों ने एकनाथ शिंदे को दिया समर्थन. पीएम मोदी आज अरुण जेटली मेमोरियल लेक्चर में होंगे शामिल. देश और दुनिया की बड़ी खबर के लिए बनें रहें हमारे साथ.
कांग्रेस ने महाराष्ट्र के राजनीतिक घटनाक्रम की जांच का जिम्मा मोहन प्रकाश को सौंपा
कांग्रेस ने महाराष्ट्र विधान परिषद के चुनाव के दौरान सात पार्टी विधायकों द्वारा क्रॉस वोटिंग करने, विधानसभा में एकनाथ शिंदे सरकार के विश्वास प्रस्ताव जीतने के समय करीब एक दर्जन विधायकों के गैरहाजिर रहने जैसे हाल के राजनीतिक घटनाक्रम की जांच के लिए शुक्रवार को मोहन प्रकाश को नियुक्त किया. वैसे तो अखिल भारतीय कांग्रेस समिति के बयान में क्रॉस-वोटिंग एवं गैर हाजिरी का विशेष तौर पर जिक्र नहीं है, लेकिन इसमें कहा गया है कि महाराष्ट्र के पूर्व प्रभारी महासचिव प्रकाश पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी को रिपोर्ट सौपेंगे.
कर्नाटक के कलबुर्गी में भारी बारिश के बीच मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट
कर्नाटक के कलबुर्गी जिला में भारी बारिश के बीच मौसम विभाग ने येलो/रेड अलर्ट जारी कर दिया है. कलबुर्गी के डिप्टी कमिश्नर यशवंत गुरुकर ने स्कूलों, कॉलेजों और शिक्षण संस्थानों में 9 जुलाई को छुट्टी की घोषणा कर दी है.
जम्मू-कश्मीर के अमरनाथ मार्ग में बादल फटा, राहत एवं बचाव कार्य में जुटी एजेंसियां
जम्मू-कश्मीर के अमरनाथ मार्ग में बादल फटने की खबर है. बताया जा रहा है शाम 5:30 बजे के आसपास बादल फटा. एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और अन्य एजेंसियां राहत एवं बचाव कार्य में जुट गयी हैं. पहलगाम के ज्वाइंट पुलिस कंट्रोल रूम ने यह जानकारी दी है.
तमिलनाडु में एक ही स्कूल के 31 स्टूडेंट्स और 10 अभिभावक कोरोना से संक्रमित
तमिलनाडु में थेनी जिला के अंडीपट्टी स्थित एक स्कूल में 31 स्टूडेंट्स कोरोना से संक्रमित पाये गये हैं. 10 अभिभावक भी कोरोना पॉजिटिव हो गये हैं. जिला शिक्षा विभाग ने अस्थायी रूप से स्कूल को बंद कर दिया है.
प्रधानमंत्री मोदी ने नैनीताल हादसे में हुई मौतों पर शोक जताया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को उत्तराखंड के नैनीताल जिले के रामनगर में बारिश से उफनाई ढेला नदी में एक कार के बह जाने की घटना में हुई मौतों पर शोक जताया. कार के बह जाने से उसमें सवार पंजाब के 9 पर्यटकों की डूबने से मौत हो गयी. मरने वालों में तीन महिला थीं.
त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने ली शपथ
त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने विधानसभा की सदस्यता की शपथ ली. अभी हाल ही में संपन्न हुए उपचुनाव में उन्होंने बर्दोवाली विधानसभा सीट से जीत दर्ज की है. विधानसभा की सदस्यता की शपथ लेने के बाद उन्होंने कहा कि लंबे अरसे से जुबराजनगर में माकपा का कब्जा था. मोदी लहर के बावजूद हम वर्ष 2018 में यहां जीत दर्ज नहीं कर पाये. लेकिन, उपचुनाव में हमने बड़े अंतर से इस सीट पर जीत दर्ज की है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए