Live Updates

Breaking News Live: भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा का आरोप – तेलंगाना की केसीआर सरकार सबसे अधिक भ्रष्टाचारी

Updated:
विज्ञापन

Breaking News LIVE Today: सांसद नवनीत राणा जेल से बाहर आ गईं हैं. मुंबई कोर्ट ने उन्हें कल ही दी थी जमानत. गुजरात एटीएस ने हथियारों का जखीरा पकड़ा है. इस मामले में 20 लोगों को गिरफ्तार भी किया है. ताजा खबरों के लिए आप हमारे साथ बने रहें.

विज्ञापन

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा का आरोप – तेलंगाना की केसीआर सरकार सबसे अधिक भ्रष्टाचारी

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने आरोप लगाया कि तेलंगाना में केसीआर की सरकार सबसे भ्रष्टाचारी सरकार है. कालेश्वरम परियोजना केसीआर के लिए ATM हो गया है. ये परियोजना उस समय 20,000 करोड़ रुपए का था और आज 1,20,000 करोड़ रु. का हो गया है, लेकिन इसके बावजूद भी सिंचाई का पानी एक इंच भी भूमि को नहीं मिला है.

दिल्ली में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना के 1365 नए केस दर्ज

दिल्ली में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना के 1365 नए केस दर्ज किए गए है, जबकि इस दौरान 1472 लोग संक्रमण से रिकवर हुए हैं. हालांकि, कोरोना के संक्रमण से किसी की मौत नहीं हुई है. दिल्ली में कोरोना के कुल सक्रिय मामलों की संख्या 5746 है.

समीक्षा बैठक में पीएम मोदी ने कहा कि लू या आग से होने वाली मौतों को रोकने की जरूरत

लू प्रबंधन की तैयारियों की समीक्षा बैठक में प्रधानमंत्री ने कहा कि लू या आग लगने की घटनाओं से होने वाली मौतों को रोकने के लिये सभी कदम उठाने की जरूरत है.

दिल्ली में अब सबको नहीं मिलेगी बिजली की सब्सिडी

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को एक महत्वपूर्ण घोषणा की है. उन्होंने कहा है कि दिल्ली में अब सबको बिजली की सब्सिडी नहीं मिलेगी. उन्होंने कहा कि अब उन्हीं को बिजली की सब्सिडी दी जाएगी, जो उसकी मांग करेंगे.

बीजेपी का ऐलान, उत्तराखंड के चंपावत से विधानसभा उपचुनाव लड़ेंगे सीएम धामी

भाजपा ने गुरुवार को ऐलान किया है कि उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी चंपावत विधानसभा सीट से विधानसभा चुनाव लड़ेंगे. यहां पर आगामी 30 मई को मतदान कराए जाएंगे और तीन जून को मतों की गिनती की जाएगी.

गुजरात के कांग्रेसी विधायक जिग्नेश मेवानी को तीन महीने की सजा

गुजरात के कांग्रेस विधायक जिग्नेश मेवानी को बिना अनुमति रैली करने पर तीन महीने की सजा दी गई है. मेहसाणा की एक अदालत ने बिना अनुमति रैली करने के मामले में मेवानी समेत करीब 12 लोगों को तीन साल की सजा सुनाई गई है. इसके साथ ही उन्हें एक-एक हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola