Breaking News Live: भारत ने किया इंटरमीडिएट रेंज बैलेस्टिक मिसाइल अग्नि-4 का सफल परीक्षण
Breaking News Today: पीएम मोदी आज करेंगे जनसमर्थ पोर्टल लॉन्च. उत्तराखंड हादसे में सीएम धामी और शिवराज सिंह करेंगे घटनास्थल का दौरा. नाइजीरिया की चर्च में ताबड़तोड़ फायरिंग में 50 से ज्यादा लोगों की मौत. सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस में एक और संदिग्ध हिरासत में. बड़ी खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ.
नवजोत सिंह सिद्धू को अस्पताल में भर्ती कराया गया
नवजोत सिंह सिद्धू को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. लीवर में समस्या की वजह से उन्हें चंडीगढ़ स्थित PGIMER के Heptology ward में भर्ती कराया गया है. डॉक्टर उनकी गहन जांच करेंगे. उनकी हालत अभी स्थिर बतायी गयी है. सिद्धू को 20 मई को पटियाला जेल भेजा गया था. सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें एक पुराने मामले में एक साल की सजा सुनायी थी.
अग्नि-4 का सफल परीक्षण
भारत ने आज इंटरमीडिएट रेंज बैलेस्टिक मिसाइल अग्नि-4 का सफल परीक्षण किया. इसकी रेंज 4000 किलोमीटर है. रक्षा मंत्रालय ने बताया कि देश की स्ट्रेटेजिक फोर्स कमांड (एसएफसी) ने सोमवार को शाम में करीब 7:30 बजे अग्नि-4 का परीक्षण किया. एसएफसी देश के परमाणु हथियारों को संभालने वाली तीनों सेना यानी थलसेना, वायुसेना और नौसेना की साझा कमान है, जो सीधे प���एमओ के अधीन है.
प्रधानमंत्री लूंग ने वित्त मंत्री लॉरेंस वोंग को सिंगापुर का उपप्रधानमंत्री नियुक्त किया
सिंगापुर के प्रधानमंत्री ली सीन लूंग ने सोमवार को वित्त मंत्री लॉरेंस वोंग को उपप्रधानमंत्री नियुक्त किया. वोंग 13 जून से यह पदभार संभालेंगे. सत्ताधारी पीपुल्स एक्शन पार्टी (पीएपी) द्वारा 70 वर्षीय ली की जगह लेने के लिए लॉरेंस वोंग के नाम को आगे किये जाने के दो महीने बाद यह घोषणा हुई है. वोंग ने एक ट्वीट में कहा, ‘मैं आप सभी के साथ इस यात्रा पर चलने और सभी के साथ काम करने के लिए उत्सुक हूं. आज हम जिन चुनौतियों का सामना कर रहे हैं, उनके माध्यम से सिंगापुर को आगे बढ़ाने के लिए, और बेहतर कल के लिए हमारे प्रयास जारी रहेंगे.’
धमकी भरा पत्र: मुंबई पुलिस ने सलमान खान के घर की सुरक्षा बढ़ायी
मुंबई पुलिस के एक दल ने सोमवार को बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के बांद्रा स्थित आवास का दौरा किया और परिसर के चारों ओर सुरक्षा बढ़ा दी. रविवार सुबह की सैर के बाद सलीम खान बांद्रा बैंडस्टैंड में बेंच पर बैठे थे. उसी दौरान अज्ञात व्यक्ति ने उन्हें एक पत्र दिया, जिसमें उन्हें और सलमान को जान से मारने की धमकी दी गयी है. बाद में सलीम खान ने अपने सुरक्षाकर्मी की मदद से पुलिस से संपर्क किया और बांद्रा थाने में इस सिलसिले में भारतीय दंड संहिता की धारा 506-दो (आपराधिक धमकी) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी.
मुंबई में कोरोना के 676 नये मामले
महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में पिछले 24 घंटे के दौरान 676 कोरोना के नये मामले सामने आये हैं. इस दौरान 318 लोग स्वस्थ होकर अपने घर गये. राज्य में कोरोना के एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 5,238 हो गयी है.
ओड़िशा में रन-वे से फिसला विमान
ओड़िशा के बिरासाल में एक विमान (VT-EUW) टेक-ऑफ के दौरान रनवे से फिसल गया. एयरक्राफ्ट के प्रोपेलर और नोज ह्वील डैमेज हो गये. दुर्घटना में स्टूडेंट पायलट को भी हल्की चोटें आयी हैं. डीजीसीए ने यह जानकारी दी है.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए