Live Updates

Breaking News: त्रिपुरा में भारी बारिश, अगरतला की सड़कें जलमग्न

Updated:
विज्ञापन

Breaking News Today: त्रिपुरा में भारी बारिश, अगरतला की सड़कें जलमग्न. ओवैसी ने ज्ञानवापी सर्वे रिपोर्ट लीक होने पर खड़े किये सवाल. भारत-दक्षिण अफ्रीका मैच के दौरान खचाखच भरे होंगे स्टेडियम. पेगासस जासूसी मामले पर शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई. ताजा खबरों के लिए आप हमारे साथ बने रहें.

विज्ञापन

त्रिपुरा में भारी बारिश, अगरतला की सड़कें जलमग्न

त्रिपुरा में भारी बारिश के बाद कई इलाकों में सड़कें जलमग्न हो गयीं. जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया. कई दिनों से असम में भी बारिश की वजह से भीषण बाढ़ आ गयी है.

ओवैसी ने ज्ञानवापी सर्वे रिपोर्ट लीक होने पर खड़े किये सवाल

ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के मुखिया असदुद्दीन ओवैसी ने ज्ञानवापी रिपोर्ट मीडिया में लीक होने पर सवाल खड़े किये हैं. असदुद्दीन ओवैसी ने यूपी सरकार से कहा है कि वह इस मामले की जांच कराये कि रिपोर्ट लीक कैसे हुई.

भारत-दक्षिण अफ्रीका मैच के दौरान खचाखच भरे होंगे स्टेडियम

भारत-दक्षिण अफ्रीका के बीच होने वाले टी-20 सीरीज में दर्शकों की सीमा समाप्त कर दी गयी है. यानी अब स्टेडियम की जितनी क्षमता होगी, उतने दर्शकों को मैदान में आने की अनुमति होगी. सूत्रों ने कहा है कि बीसीसीआई ने इसकी अनुमति दे दी है.

असम में बाढ़ से अब तक 9 की मौत

असम में बाढ़ से अबतक 7,17,046 लोग प्रभावित हुए हैं और 9 लोगों की मौत हो चुकी है. असम के आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने इस संबंध में जानकारी दी है कि बाढ़ से 29 जिले प्रभावित हैं.

सिद्धू को एक साल की सजा

पंजाब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू को रोड रेज मामले में सजा मिली है. 1988 रोड रेज मामले में नवजोत सिद्धू को सुप्रीम कोर्ट ने 1 साल की सजा सुनाई है.

बीजेपी में शामिल हुए सुनील जाखड़

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की मौजूदगी में पूर्व पंजाब कांग्रेस चीफ सुनील जाखड़ बीजेपी में शामिल हो गए. बीजेपी जॉइन करने के बाद जाखड़ ने कहा कि, हमारी 3 पीढ़िया 1972 से लेकर 2022 तक कांग्रेस पार्टी के साथ रही हैं. सुनील जाखड़ ने राजनीति को निजी स्वार्थ के लिए इस्तेमाल नहीं किया,मैंने हमेशा जोड़ने का काम किया.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola