Breaking News: दाऊद इब्राहीम और छोटा शकील के करीबी अजय रमेश नावंदर को सीबीआई ने किया गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

Breaking News Latest Updates : महाराष्ट्र के पालघर में 7 साल की बच्ची जीका वायरस से संक्रमित मिली. दाऊद इब्राहीम और छोटा शकील के करीबी अजय रमेश नावंदर को सीबीआई ने किया गिरफ्तार. फर्जी पहचान पत्र के साथ से कर्नाटक में रह रहे 7 बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार. श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे ने अपने पद से इस्तीफा देने के बाद देश छोड़ दिया है. सुरक्षा बलों के जवानों ने जम्मू-कश्मीर के पुंछ सेक्टर में एलओसी के पास आतंकियों की घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया है. लेटेस्ट न्यूज के लिए आप हमारे साथ बने रहें.

विज्ञापन

असम में जापानी बुखार से तीन लोगों की मौत

असम में जापानी एनसेफेलाइटिस (दिमागी बुखार) से तीन और लोगों की मौत हो गयी. असम राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन ने बयान में कहा कि पिछले 24 घंटों के दौरान दिमागी बुखार के कारण करीमगंज में दो और शिवसागर में एक व्यक्ति की मौत हुई है. इसमें कहा गया है कि इसके अलावा इस बुखार के तीन नये मामले धेमाजी में जबकि दो मोरीगांव में और एक डिब्रूगढ़ में सामने आये हैं.

महाराष्ट्र के पालघर में 7 साल की बच्ची जीका वायरस से संक्रमित मिली

महाराष्ट्र के पालघर जिले में 7 साल की एक बच्ची जीका वायरस से संक्रमित पायी गयी है. राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने बुधवार को यह जानकारी दी. जानलेवा जीका वायरस से संक्रमित बच्ची मुंबई से सटे पालघर जिले की तलासरी तालुका में एक आश्रम शाला (आदिवासी बच्चों के लिए आवासीय विद्यालय) में रहती है. इससे पहले जुलाई 2021 में राज्य के पुणे में जीका वायरस का पहला मामला सामने आया था. जीका वायरस एडीज एजिप्टी मच्छर के काटने से फैलता है और इसके परिणामस्वरूप होने वाली बीमारी के विशिष्ट लक्षणों में बुखार, शरीर में दर्द और आंखों में संक्रमण शामिल हैं.

दाऊद और छोटा शकील के करीबी अजय रमेश नावंदर को सीबीआई ने किया गिरफ्तार

डीएचएफएल के द्वारा की गयी 34,615 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी मामले में सीबीआई ने दाऊद इब्राहीम और छोटा शकील के करीबी अजय रमेश नावंदर को गिरफ्तार किया है. सूत्रों के हवाले से एएनआई ने यह खबर दी है.

श्रीलंका में स्पीकर ने आपात बैठक बुलायी

श्रीलंका में स्पीकर ने आपात बैठक बुलायी है. इसमें सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. श्रीलंका में उत्पन्न हालात को नियंत्रित करने के लिए स्पीकर ने यह बैठक बुलायी है.

तेलंगाना में 17 जुलाई तक सभी शिक्षण संस्थान बंद

तेलंगाना में 17 जुलाई तक सभी शिक्षण संस्थानों को बंद कर दिया गया है. इसमें सरकारी एवं गैर-सरकारी सभी स्कूल एवं शिक्षण संस्थान शामिल हैं. तेलंगाना की सरकार ने राज्य में हो रही भारी बारिश की वजह से यह फैसला किया है. सभी स्कूल और शिक्षण संस्थान 18 जुलाई से खुल जायेंगे.

फर्जी पहचान पत्र के साथ कर्नाटक में रह रहे 7 बांग्लादेशी गिरफ्तार

फर्जी पहचान पत्र के साथ कर्नाटक में रह रहे 7 बांग्लादेशी नागरिकों को रामनगर ग्रामीण पुलिस ने गिरफ्तार किया है. ये लोग फर्जी पहचान पत्र के आधार पर यहां रह रहे थे. सभी एक कपड़ा फैक्ट्री में काम कर रहे थे. इनके पास ओड़िशा, पश्चिम बंगाल और असम के पहचान पत्र मिले हैं. रामनगर के एसपी संतोष बाबू ने यह जानकारी दी है.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola