Live Updates

Breaking Live: मौसम का बदला मिजाज, मैसूर में भारी बारिश

Updated:
विज्ञापन

Breaking Live: जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, देशभर में विजयदशमी की धूम. देश-दुनिया की बड़ी खबरों के लिए बनें रहें prabhatkhabar.com के साथ…

विज्ञापन

मौसम का बदला मिजाज, मैसूर में भारी बारिश

मौसम का बदला मिजाज अगले तीन दिनों तक बंगाल, ओडिशा सहित दक्षिण के कई राज्यों में बारिश की संभावना. मैसूर में भारी बारिश से जलजमाव.

छत्तीसगढ़ में दुर्गा पूजा विसर्जन जुलूस पर कार चढ़ाई, एक की मौत

छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में दुर्गा पूजा विसर्जन जुलूस पर एक तेज रफ्तार कार चढ़ा दी गयी है, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गयी है. घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव और दहशत है.

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गयी है. यह जानकारी जम्मू-कश्मीर पुलिस की ओर से दी गयी है. विस्तृत सूचना की प्रतीक्षा है.

अफगानिस्तान के शिया मस्जिद में लगातार तीन विस्फोट, कई मरे

अफगानिस्तान के शिया मस्जिद में एक के बाद एक लगातार तीन विस्फोट हुए हैं. यह विस्फोट मस्जिद में नमाज के मौके पर हुआ. टोलो न्यूज के अनुसार इस विस्फोट में कई लोगों के मारे जाने की आशंका है.

दिल्ली में आज शाम 6 बजे होगा रावण दहन

दिल्ली में आज शाम 6 बजे होगा रावण दहन, रामलीला कार्यक्रम में शिरकत करेंगे सीएम केजरीवाल.

दिल्ली में शाम 6 बजे रावण दहन

दिल्ली में शाम 6 बजे रावण दहन होगा. सीएम केजरीवाल लव कुश रामलीला कार्यक्रम में जाएंगे.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola