Breaking News LIVE: वायरल वीडियो मामले में महिला आयोग ने जावेद हबीब को भेजा नोटिस

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Breaking News LIVE: Breaking News LIVE: पीएम मोदी की सुरक्षा में चूक मामले पर केंद्रीय गृह मंत्रालय ने कड़ी प्रतिक्रिया जताते हुए पंजाब सरकार से आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई करने को कहा है. इराक और सीरिया में अमेरिकी सैनिकों के ठिकानों हमले की खबर है.

विज्ञापन

महिला आयोग ने जावेद हबीब को भेजा नोटिस

वायरल वीडियो मामले में महिला आयोग ने जावेद हबीब को भेजा नोटिस है. वायरल वीडियो में जावेद हबीब थूक लगाकर हेयर ट्रीटमेंट करते नजर आ रहे हैं.

बिहार में सभी शिक्षण संस्थान बंद करने का आदेश जारी

कोरोना की बेतहाशा बढ़ती रफ्तार को देखते हुए बिहार सरकार ने सभी शिक्षण संस्थानों को बंद करने का आदेश जारी किया है.

भूटान में 4.2 तीव्रता का भूकंप

भूटान में आज शाम आठ बजे के करीब भूकंप के झटके महसूस किये गये जिसकी तीव्रता 4.2 थी. इस संबंध में भूकंप विज्ञान केंद्र ने जानकारी दी.

बुली बाई एप मामले में आरोपी नीरज बिश्नोई निलंबित

वेल्लोर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी ने बुली बाई एप मामले में आरोपी नीरज बिश्नोई को विश्वविद्यालय से तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है. नीरज बिश्नोई को इस मामले में गिरफ्तार किया गया है.

सुप्रीम कोर्ट में सात जनवरी से होगी वर्चुअल सुनवाई

सुप्रीम कोर्ट में सात जनवरी से सिर्फ वर्चुअल सुनवाई होगी. सभी न्यायाधीश अपने घरों से काम करेंगे.

जमशेदपुर के XLRI में 22 काेरोना पॉजिटिव मिले

जमशेदपुर के XLRI में 22 काेरोना पॉजिटिव मिले हैं, जिसके बाद हॉस्टल खाली करने का आदेश दे दिया गया है.

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola