Breaking News: दिल्ली एयरपोर्ट पर बेलीज के नागरिक के पास से 70 करोड़ रुपये की हेरोइन जब्त, गिरफ्तार
Breaking News: सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना और केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी ने उन्हें दिल्ली में श्रद्धांजलि दी. पश्चिम बंगाल स्कूल सेवा आयोग (WBSSC) घोटाले के संबंध में पश्चिम बंगाल के पूर्व मंत्री पार्थ चटर्जी को विशेष सीबीआई अदालत, अलीपुर लाया गया है. नेपाल के प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा ने गुजरात के मोरबी में पुल गिरने की घटना पर शोक व्यक्त किया है. उन्होंने कहा कि गुजरात के मोरबी में पुल गिरने की दुखद घटना से मुझे गहरा दुख हुआ है.
दिल्ली एयरपोर्ट पर बेलीज के नागरिक के पास से 70 करोड़ रुपये की हेरोइन जब्त
दिल्ली के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर बेलीज देश के एक नागरिक के पास से करीब 70 करोड़ रुपये मूल्य की हेरोइन जब्त की गई है. सीमा शुल्क विभाग ने सोमवार को यह जानकारी दी. सीमा शुल्क विभाग की ओर से जारी एक वक्तव्य के मुताबिक, आरोपी के सामान में से 9.95 किलोग्राम हेरोइन बरामद की गयी, जिसकी कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 69.95 करोड़ रुपये बतायी जा रही है.
दक्षिण दिल्ली के माउंट कैलाश टावर की 7वीं मंजिल पर लगी भीषण आग
दक्षिण दिल्ली के माउंट कैलाश टावर की 7वीं मंजिल पर भीषण आग लगने की खबर सामने आ रही है. मौके पर दमकल विभाग की गाड़ियां मौजूद हैं. अधिक जानकारी की प्रतिक्षा है.
Elon Musk ने Twitter बोर्ड के सभी निदेशक हटाए, अपने हाथों में ली कंपनी की कमान
ट्वीटर के नए मालिक एलन मस्क ने कंपनी के सीईओ पराग अग्रवाल को नौकरी से निकाल देने के साथ ही बड़ा फैसला लिया है. मस्क ने अब Twitter के सभी बोर्ड निदेशक की छुट्टी कर दी है. इसके साथ ही एलन मस्क अब ट्वीटर के इकलौते डायरेक्टर बन गए हैं.
भारत सहित कई देशों में Instagram में गड़बड़ी, अकाउंट एक्सेस करने में आ रही परेशानी
भारत सहित कई देशों में इंस्टाग्राम में गड़गड़ी की खबर सामने आ रही है. जानकारी के मुताबिक, Instagram के यूजर्स को अकाउंट एक्सेस करने में परेशानी आ रही है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, मेटा ने स्वीकार किया है कि यह एक सर्वर-साइड समस्या है और कंपनी इस मामले को देख रही है.कंपनी ने कहा, हमें पता है कि आप में से कुछ को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट तक पहुंचने में समस्या हो रही है.
हिमाचल चुनाव से पहले बागियों पर BJP की सख्ती, पार्टी के 5 कार्यकर्ताओं को किया निष्कासित
हिमाचल प्रदेश भाजपा ने राज्य में आगामी विधानसभा चुनावों में पार्टी के अधिकांश उम्मीदवारों के खिलाफ स्वतंत्र रूप से चुनाव लड़ने के लिए पार्टी के पांच कार्यकर्ताओं को अगले छह वर्षों के लिए निष्कासित कर दिया है.
कर्नाटक निकाय चुनाव में BJP का अच्छा प्रदर्शन, 35 में से 17 सीटों पर मिली जीत
कर्नाटक में सत्तारूढ़ बीजेपी ने विजयपुरा निकाय चुनाव में 35 में से 17 सीटों पर जीत हासिल की और अकेली सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी. बीजेपी ने कोल्लेगल नगरपालिका परिषद उपचुनाव में भी 7 में से 6 सीटें जीतकर अच्छा प्रदर्शन किया. कर्नाटक के सीएम बसवराज बोम्मई ने विजयपुरा के बीजेपी एमएलए बसनगौड़ा पाटिल यतनाल और पार्टी कार्यकर्ताओं को निकाय चुनावों में अभूतपूर्व उपलब्धि हासिल करने के लिए बधाई दी.
लेखक के बारे में
By Aditya Kumar
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए