Live Updates

Breaking News: हिमाचल में बोले हरियाणा के सीएम- बारी-बारी नहीं, बल्कि बार-बार सत्ता में आएगी बीजेपी

Updated:
विज्ञापन

Breaking News: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने पार्टी के भारत जोड़ो यात्रा अभियान के 53वें दिन की शुरुआत तेलंगाना के गोलापल्ली से की. इसमें उनके साथ पार्टी के कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे. साथ ही कई प्रशंसक भी उनके इस अभियान में साथ में पैदल यात्रा कर रहे है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज गुजरात दौरे पर रहेंगे. अपने इस दौरे के दौरान पीएम मोदी वडोदरा में C-295 ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट मैन्युफैक्चरिंग प्लांट की आधारशिला रखेंगे.

विज्ञापन

हिमाचल में बोले हरियाणा के सीएम- बारी-बारी नहीं, बल्कि बार-बार सत्ता में आएगी बीजेपी

हिमाचल प्रदेश के सोलन में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि कांग्रेस वाले कह रहे हैं कि यहां की परंपरा बारी-बारी से सरकार बदलने की है. लेकिन, वो भूल रहे हैं कि मोदी जी के समय से चाहे केंद्र की सरकार हो या फिर राज्यों में भाजपा की सरकार हो, वो बारी-बारी नहीं बल्कि बार-बार आएगी.

जम्मू में ड्रोन से अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास गिराए गए हथियार जब्त, 2 गिरफ्तार

पुलिस ने आरएस पुरा सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा के निकट ड्रोन से गिराए गए हथियारों की एक खेप बरामद की है. इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है. एक पुलिस अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी.

राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत बोले, गुजरात में बीजेपी सरकार के विरोध में लहर

राजस्थान CM अशोक गहलोत ने कहा कि हमारा संकल्प है कि गुजरात में सरकार बनाएं. वहां मौजूदा बीजेपी सरकार के विरोध में लहर है. उन्होंने कहा कि बीजेपी इतनी घबरा गई है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हर सप्ताह गुजरात आ रहे हैं. अशोक गहलोत ने कहा कि बीजेपी घबरा गई है, इसलिए अंत में ये यूनिफॉर्म सिविल कोड की बात की गई है.

कोविड के बाद पूरे उत्साह और आस्था से दिल्ली में रही छठ की धूम

छठ पूजा के तीसरे दिन दिल्ली में लोगों ने यमुना किनारे बने घाटों के अलावा गली-मोहल्लों में बने अस्थाई घाटों पर अस्ताचलगामी सूर्य को अर्ध्य दिया. कोविड के कारण लागू पाबंदियों के कारण दो साल बाद लोग पूरे उत्साह से छठ पूजा मना रहे हैं. सूर्य और छठी मईया की पूजा के लिए 36 घंटे लंबा निर���जला व्रत करने वाले व्रतियों ने शाम को अस्ताचलगामी सूर्य को अर्ध्य दिया. (इनपुट:भाषा)

गुजरात के मोरबी में केबल ब्रिज टूटा, कई लोग नदी में गिरे

गुजरात के मोरबी क्षेत्र के मच्छु नदी में आज एक केबल ब्रिज गिर गया. कई लोगों के घायल होने की आशंका है. अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है.

कुल्लू में बोले BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, मोदी जी के नेतृत्व में देश में आई मजबूती

कुल्लू में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि मोदी जी के नेतृत्व में देश में मजबूती आई और सुरक्षित भी हुआ. हम आत्मनिर्भर भारत की तरफ तेजी से बढ़ रहे हैं. उन्होंने कहा कि आज हमारे सामाजिक, आर्थिक परिवेश में बड़ा परिवर्तन आ रहा है. हम ब्रिटेन को पीछे छोड़कर दुनिया की 5वीं बड़ी अर्थव्यवस्था बन गए हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन
Aditya Kumar

लेखक के बारे में

By Aditya Kumar

I adore to the field of mass communication and journalism. From 2021, I have worked exclusively in Digital Media. Along with this, there is also experience of ground work for video section as a Reporter.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola