Breaking News: महाराष्ट्र के ठाणे के शहापुर में 2.7 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया
Breaking News Live: त्रिपुरा में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने ‘शैक्षिक विकास के लिए नए क्षितिज’ और त्रिपुरा की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत की प्रदर्शनी पर संगोष्ठी का उद्घाटन किया. इस दौरान कार्यक्रम में सीएम माणिक साहा शामिल हुए और सेमिनार में उपस्थित लोगों को संबोधित किया.
महाराष्ट्र के ठाणे के शहापुर में 2.7 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया
महाराष्ट्र के ठाणे जिले के शहापुर तालुका में 2.7 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया. यह जानकारी एक अधिकारी ने बुधवार को दी. शहापुर तहसीलदार नीलिमा सूर्यवंशी ने कहा कि मंगलवार शाम 5.46 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए. उन्होंने कहा कि यह भातसा बांध से 24 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व में दर्ज किया गया, जिसका केंद्र सोगांव गांव में था.
ईडी ने अभिनेता विजय देवरकोंडा से 9 घंटे से अधिक समय तक पूछताछ की
ईडी ने अभिनेता विजय देवरकोंडा से 9 घंटे से अधिक समय तक पूछताछ की. अभिनेता ने कहा कि लोकप्रियता मिलने से कुछ परेशानियां और दुष्प्रभाव भी होंगे. यह एक अनुभव है, यह जीवन है. जब मुझे बुलाया गया, तो मैंने अपना कर्तव्य निभाया, मैंने आकर सवालों के जवाब दिए. उन्होंने मुझे दोबारा कॉल नहीं किया.
मेरी पदयात्रा को विफल करना चाहती है केसीआर सरकार – शर्मिला रेड्डी
वाईएसआरटीपी प्रमुख और आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी की बहन वाईएस शर्मिला रेड्डी ने बुधवार को कहा कि आज के चंद्रशेखर राव भारत के सबसे अमीर राजनेता हैं. भारत की सबसे भ्रष्ट केसीआर सरकार का एकमात्र मकसद मेरी पदयात्रा को विफल करना है, क्योंकि वह किसी भी कीमत पर मेरी पदयात्रा को रोकना चाहते हैं. उन्होंने कहा कि केसीआर की पार्टी स्वार्थी और महत्वाकांक्षी लोगों से भरी हुई है, जिनका मकसद सिर्फ पैसा कमाना है. केसीआर की सरकार सबसे भ्रष्ट है. कालेश्वरम परियोजना सबसे बड़ा घोटाला है. इन सभी मुद्दों को उजागर करने वाले हम ही हैं.
संगरूर में कोई लाठीचार्ज नहीं किया गया है – पुलिस
पंजाब : संगरूर के एसएसपी ने बताया कि कोई लाठीचार्ज नहीं किया गया और विरोध शांतिपूर्ण तरीके से चल रहा है. प्रदर्शनकारियों के एक आक्रामक गुट ने हाथापाई की, जिसे बाद में पुलिस ने नियंत्रित किया. हमने उनकी मांगों का संज्ञान लिया है. खबर है कि अपनी विभिन्न मांगों को लेकर संगरूर में सीएम भगवंत मान के आवास की ओर कूच कर रहे मजदूर यूनियन के लोगों पर पंजाब पुलिस ने लाठीचार्ज किया.
अफगान के एक धार्मिक विद्यालय में बम विस्फोट में 10 छात्रों की मौत
तालिबान अधिकारी ने मीडिया को बताया कि उत्तरी अफगानिस्तान के एक धार्मिक विद्यालय में हुए बम विस्फोट में कम से कम 10 छात्रों की मौत हो गई.
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शतरंज खिलाड़ी आर प्रागनानंदा को दिया अर्जुन पुरस्कार
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रीय खेल और साहसिक पुरस्कार 2022 समारोह में शतरंज खिलाड़ी आर प्रागनानंदा को अर्जुन पुरस्कार प्रदान किया.
लेखक के बारे में
By Aditya Kumar
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए