Breaking News LIVE: 4 दिसंबर को होगी संयुक्त किसान मोर्चा की बैठक
Breaking News LIVE: विपक्षी सांसदों ने भंग की सदन की गरिमा, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि, जरूरी थी कार्रवाई. कोरोना के नए वेरिएंट से बढ़ी चिंता. आज से सीएम ममता बनर्जी का तीन दिवसीय मुंबई दौरा.
4 दिसंबर को होगी संयुक्त किसान मोर्चा की बैठक
4 दिसंबर को संयुक्त किसान मोर्चा की बैठक होगी, यह जानकारी संयुक्त किसान मोर्चा की ओर से दी गयी है. इस बैठक में किसान आगे की रणनीति पर चर्चा करेंगे.
4,177 लोगों को दी गयी भारतीय की नागरिकता
पिछले पांच साल में 4,177 लोगों को भारत की नागरिकता दी गयी है. यह जानकारी लोकसभा में गृह राज्यमंत्री ने दी है.
हंगामे के बाद लोकसभा की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित
विपक्ष के हंगामे के बाद लोकसभा की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित कर दी गयी है.
जरूरी थी कार्रवाई- केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल
12 राज्यसभा सांसदों के निलंबन पर केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि कुछ विपक्षी सांसदों ने हंगामा किया, सीटी बजाई, हूटिंग की, एक सांसद ने एलईडी स्क्रीन को तोड़ने की भी कोशिश की, पिछले मानसून सत्र में कुछ सांसदों ने महिला मार्शल पर हमला किया था. सदन की पवित्रता की रक्षा के लिए कार्रवाई की जरूरत थी.
निलंबन निरस्त के लिए लिखेंगे पत्र
राज्यसभा से निलंबित सभी 12 विपक्षी सांसद राज्यसभा के सभापति को निलंबन निरस्त के लिए पत्र लिखेंगे.
हंगामें की भेंट चढ़ा शीतकालीन सत्र का दूसरा दिन
हंगामें की भेंट चढ़ा शीतकालीन सत्र का दूसरा दिन, राज्यसभा की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए