Breaking News: मध्य प्रदेश में सिरफिरे प्रेमी ने शादी से इनकार करने पर लड़की पर किया चाकू से हमला

Updated:
विज्ञापन

Breaking News : योजना आयोग के पूर्व सदस्य प्रोफेसर अभिजीत सेन का एक लंबी बीमारी के बाद सोमवार रात निधन हो गया. जबलपुर में सेंट्रल इंडिया किडनी हॉस्पिटल में अनियमितता के आरोप में दो डॉक्टर गिरफ्तार किए गए हैं. दिनभर की खबर के लिए पढ़ते रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम.

विज्ञापन

मध्य प्रदेश में सिरफिरे प्रेमी ने शादी से इनकार करने पर लड़की पर किया चाकू से हमला

मध्य प्रदेश के खंडवा में एक व्यक्ति ने लड़की को शादी का प्रस्ताव दिया, जिसे ठुकराने पर लड़की पर चाकू से हमला कर दिया. खंडवा SP विवेक सिंह ने बताया, लड़का और लड़की एक ही समुदाय से हैं. लड़के ने लड़की पर शादी का दबाव डाला लेकिन नहीं मानने पर लड़के ने जानलेवा हमला कर दिया. लड़की का ऑपरेशन हो गया है, लेकिन उसकी हालत अभी भी संवेदनशील है. आरोपी अभी हमारे गिरफ्त में नहीं आया है.

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में कार खाई में गिरी, 8लोगों की मौत

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में एक कार के खाई में गिर गयी. जिसमें 8 लोगों की मौत हो गयी. हादसे में 3 लोग घायल हो गये हैं. घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया. बचाव अभियान अब भी जारी है.

सीबीआई ने असम प्रदेश युवा कांग्रेस की अध्यक्ष अंगकिता दत्ता को किया तलब

सीबीआई ने असम प्रदेश युवा कांग्रेस की अध्यक्ष अंगकिता दत्ता को तलब किया है और उन्हें 3 सितंबर को सीबीआई, कोलकाता कार्यालय में पेश होने है.अंगकिता दत्ता ने न्यूज एजेंसी एएनआई के साथ बातचीत में कहा, मुझे समन की प्रति मिल गई है और मैं 3 सितंबर को सीबीआई, कोलकाता कार्यालय के सामने पेश होऊंगा. यह सारधा घोटाला मामला हो सकता है.

कांग्रेस छोड़ने के बाद आजाद जम्मू-कश्मीर में करेंगे बड़ी सभा

जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के पूर्व दिग्गज नेता गुलाम नबी आजाद कांग्रेस छोड़ने के बाद बड़ी जनसभा करने की तैयारी में हैं. जनसभा 4 सितंबर को सुबह 11 बजे जम्मू के सैनिक कॉलोनी में करने फैसला किया है.

जम्मू-कश्मीर के शोपियां में मुठभेड़, लश्कर के दो आतंकी ढेर

जम्मू-कश्मीर के शोपियां मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने दो आतंकवादियों को मार गिराया. मारे गए दोनों आतंकवादी प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर से जुड़े थे. तलाश अब भी जारी है.

नागेश सिंह होंगे थाईलैंड में भारत के अगले राजदूत

विदेश मंत्रालय ने बताया कि विदेश मंत्रालय के संयुक्त सचिव नागेश सिंह को थाईलैंड में भारत के अगले राजदूत के रूप में नियुक्त किया गया.

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola