Live Updates

Breaking News Updates: जम्मू-कश्मीर में सड़क दुर्घटना, 6 की मौत

Updated:
विज्ञापन

Breaking News Live Updates: शिखर धवन समेत टीम इंडिया के कई खिलाड़ी कोरोना पॉजिटिव. राहुल गांधी रायपुर में आज करेंगे अमर जवान ज्योति का शिलान्यास. पश्चिम बंगाल में आज से खुलेंगे स्कूल, 8वीं से 12वीं तक के बच्चों करने की अनुमति. अपडेट खबरों के लिए हमारे साथ बने रहें.

विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर में सड़क दुर्घटना, 6 की मौत

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में सड़क दुर्घटना में 6 लोगों की मौत हो गयी है. पांच लोगों की मौत घटनास्थल पर हो गयी थी.

दिल्ली में कोरोना संक्रमण के दो हजार 668 मामले, 13 की मौत

दिल्ली में आज कोरोना संक्रमण के दो हजार 668 मामले सामने आये हैं, जबकि 13 की मौत हुई है.

कर्नाटक में कोरोना से 60 मौतें, 16436 नये संक्रमित मिले

कर्नाटक में कोरोना वायरस से संक्रमित 60 लोगों की पिछले 24 घंटे के दौरान मौत हो गयी. इस दौरान 16,436 नये संक्रमित भी मिले हैं. इसके साथ ही कर्नाटक में कोरोना संक्रमण के एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 1,48,800 हो गयी है.

अमेरिकी सेना ने ISIS आतंकी अबु इब्राहिम अल हशीमी अल कुरेशी को मार गिराया

अमेरिकी सेना ने दुनिया के सबसे दुर्दांत आतंकी संगठन ISIS के आतंकवादी अबु इब्राहिम अल हशीमी अल कुरेशी को मार गिराया है. अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने बताया कि अमेरिकी सेना ने एक आतंकवाद रोधी कार्रवाई में सेना ने कुरेशी को मार गिराया.

ओवैसी के वाहन पर फायरिंग

असदुद्दीन ओवैसी ने आरोप लगाया है कि उनके वाहन पर तीन-चार राउंड फायरिंग की गयी है.

नवजोत सिंह सिद्धू के केस की सुनवाई 25 तक टली

पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू के खिलाफ रोड रेज के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई 25 फरवरी तक के लिए टाल दी है.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola