Breaking News: दिल्ली में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 397 नये मामले, 5 की मौत

Updated:
विज्ञापन

Breaking News: नोएडा के सेक्टर-93-ए में दो अवैध टावर को रविवार दोपहर विस्फोट से ढहा दिया गया. गोवा की एक अदालत ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की नेता सोनाली फोगाट की कथित हत्या के मामले में गिरफ्तार तीन आरोपियों को रविवार को पांच दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया. देश-दुनिया की खबरों से जुड़े रहने के लिए पढ़ते रहें प्रभात खबर डॉट कॉम.

विज्ञापन

दिल्ली में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 397 नये मामले, 5 की मौत

दिल्ली में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 397 नये मामले सामने आये. जबकि कोरोना से 5 लोगों की मौत हो गयी. दिल्ली में अब सक्रिय मामले 2605 रन गये हैं.

सुजुकी कंपनी के 40 साल पूरे होने के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे पीएम मोदी

पीएम मोदी इस समय गुजरात दौरे पर हैं. जहां भारत में सुजुकी कंपनी के 40 साल पूरे होने के मौके पर गांधीनगर में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल हुए. इस कार्यक्रम में गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल भी शामिल हुए.

खड़गे बोले- कांग्रेस CWC बैठक में अध्यक्ष के नाम पर नहीं हुई चर्चा, राहुल गांधी के नेतृत्व के लिए सभी राजी

राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कांग्रेस CWC बैठक के बाद संवाददाताओं के साथ बातचीत में कहा, बैठक में अध्यक्ष के नाम पर चर्चा नहीं हुई. हमने इस विषय पर चर्चा की है कि अध्यक्ष पद का चुनाव कब होना चाहिए और उसके लिए क्या-क्या तैयारियां करनी होगी. सारे कांग्रेस वर्कर की भावना है कि राहुल गांधी जी कांग्रेस अध्यक्ष बनें.

कांग्रेस CWC की बैठक खत्म, कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए चुनाव कार्यक्रम को मिली मंजूरी

कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल ने कांग्रेस CWC की बैठक समाप्त होने के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि सोनिया गांधी के नेतृत्व में बैठक हुई और अध्यक्ष पद को लेकर होने वाले चुनाव कार्यक्रम को मंजूरी दी गयी. कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए नामांकन प्रक्रिया 24 सितंबर से 30 सितंबर तक होगी। चुनाव 17 अक्टूबर को होंगे और मतगणना और परिणामों की घोषणा 19 अक्टूबर को होगी.

कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) की बैठक जारी

कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) की बैठक जारी है. जिसमें कांग्रेस सांसद राहुल गांधी, अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा बैठक में शामिल हैं. साथ ही वर्चुअल मीटिंग में पूर्व पीएम मनमोहन सिंह भी मौजूद हैं.

कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव 17 अक्टूबर को, 19 को मतगणना

कांग्रेस के नये अध्यक्ष को लेकर होने वाले चुनाव से जुड़ी एक अहम खबर सामने आ रही है. बताया जा रहा है कि कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव 17 अक्टूबर को होगा. जबकि 19 अक्टूबर को मतगणना होगी. यह जानकारी सूत्र के हवाले से मिल रही है.

Breaking News: दिल्ली में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 397 नये मामले, 5 की मौत
विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola