Breaking News: कांग्रेस हिमाचल में सभी वर्तमान विधायकों को देगी टिकट
Breaking News : विदेश मंत्री एस जयशंकर ने राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग (एनसीएम) को सूचित किया है कि उसने एक सिख महिला के जबरन धर्मांतरण का मुद्दा पाकिस्तान के समक्ष उठाया और उम्मीद जताई कि जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.
कांग्रेस हिमाचल में सभी वर्तमान विधायकों को देगी टिकट
कांग्रेस ने हिमाचल प्रदेश में इस साल के आखिर में होने वाले विधानसभा चुनाव में सभी 20 वर्तमान विधायकों को टिकट देने का फैसला किया है. कांग्रेस सूत्रों ने बताया कि पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में हिमाचल के अपने विधायकों के टिकट को मंजूरी देने के साथ ही करीब 15 अन्य सीटों पर भी उम्मीदवारों के नामों को अंतिम रूप दिया गया.
सोनिया गांधी ने अशोक गहलोत को दी क्लीन चिट, बागियों पर होगी कार्रवाई
टीवी रिपोर्ट के अनुसार, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने मंगलवार को राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को क्लीन चिट दे दिया है. इसके साथ ही, पर्यवेक्षकों ने अपनी रिपोर्ट सौंप दी है. सूत्रों के हवाले से बताया जा रहा है कि बागी विधायकों पर कार्रवाई की जा सकती है.
अशोक गहलोत से सोनिया गांधी ने की बात, गहलोत ने कहा- मैंने नेतृत्व को चुनौती नहीं दी
कांग्रेस की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने मंगलवार को राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से बात की है. इस बातचीत के दौरान अशोक गहलोत ने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि मैंने पार्टी नेतृत्व को चुनौती नहीं दी है.
सुप्रीम कोर्ट एकनाथ शिंदे गुट को मिली फौरी राहत, अदालत ने चुनाव आयोग पर लगाई रोक हटाया
शिवसेना के बागी नेता और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री गुट को सुप्रीम कोर्ट से फौरी तौर पर आंशिक राहत मिली है. सर्वोच्च अदालत ने मंगलवार को असली और नकली शिवसेना एवं चुनाव चिह्न के मामले पर लगाई गई रोक को हटा दिया है.
केरल राज्य सड़क परिवहन निगम ने पीएफआई के खिलाफ पहुंचा हाईकोर्ट, मांगा मुआवजा
केरल राज्य सड़क परिवहन निगम (केएसआरटीसी) ने 23 सितंबर को पीएफआई द्वारा आहूत हड़ताल के कारण निगम को हुए नुकसान के लिए पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) से 5.06 करोड़ रुपये के मुआवजे की मांग करते हुए केरल उच्च न्यायालय का रुख किया, जहां 71 केएसआरटीसी बसें क्षतिग्रस्त हो गईं और 11 कर्मचारी घायल हो गए.
नवी मुंबई से पीएफआई के तीन मेंबर हिरासत में लिये गए
नवी मुंबई में पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) के तीन सदस्य हिरासत में लिये गए. इसके साथ ही, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पीएफआई से जुड़े 30 लोगों को दिल्ली में हिरासत में लिया गया है. पुलिस का कहना है कि संदिग्ध हिंसक विरोध-प्रदर्शन करने की योजना बना रहे थे.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए