Breaking News LIVE : जब तक उड़ानें उपलब्ध हैं, इजरायल छोड़ सकते हैं भारतीय
Breaking News LIVE : दिल्ली की हवा अब भी बेहद गंभीर, पंचशील पार्क और चिराग दिल्ली में सांस लेना दुभर, बुरहानपुर के आनंद प्रकाश चौकसे ने पत्नी को गिफ्ट में दिया ताजमहल और और देश और दुनिया की बड़ी खबरों के लिए बनें रहें हमारे साथ…
जब तक उड़ानें उपलब्ध हैं, इजरायल छोड़ सकते हैं भारतीय
जब तक उड़ानें उपलब्ध हैं, भारतीय इजरायल छोड़ सकते हैं. केवल स्थायी निवासी ही इज़राइल में प्रवेश कर सकते हैं. जो भारतीय पहले से ही इज़राइल में काम कर रहे हैं, रह रहे हैं, वे आ सकते हैं, इसमें कोई समस्या नहीं है. भारत में इज़राइल के राजदूत नाओर गिलोन ने कहा.
‘ओम���क्रोन’ को लेकर एसओपी की होगी समीक्षा
कोरोना वायरस के नये वैरिएंट ‘ओमीक्रोन’ को लेकर गृह सचिव की अध्यक्षता में बैठक हुई. इस बैठक में यह तय हुआ कि अभी विदेश से आने वाले यात्रियों के लिए जो एसओपी जारी की गयी है उनकी समीक्षा होगी.
सोमवार को लोकसभा में पेश हो सकता है कृषि बिल
कृषि कानून को वापस लिये जाने के लिए लोकसभा में बिल पेश हो सकता है. जानकारी के अनुसार इस बिल को लोकसभा की कार्यसूृची में सूचीबद्ध किया गया है.
आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा ने कहा, हर किसान को मिले एमएसपी का क़ानूनी अधिकार
आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा ने कहा कि हर किसान को एमएसपी का कानूनी अधिकार मिले. उन्होंने कहा कि वे क्यों सहमत नहीं है, यह तो वे ही बता सकते हैं. हमारी मांग हैं कि किसानों को एमएसपी की गारंटी दी जाए. एमएसपी का क़ानूनी अधिकार हर किसान को मिले.
कोरोना के नए वेरिएंट आने के बाद इजरायल ने विदेशी नागरिकों की एंट्री पर लगाई पाबंदी
कोरोना वायरस का नया वेरिएंट सामने आने के बाद इजरायल ने अपने यहां विदेशी नागरिकों की एंट्री पर पाबंदी लगा दी है. समाचार एजेंसी एएफपी ने जानकारी दी है कि इजरायल ने अपनी सभी सीमाओं को विदेशी नागरिकों के लिए बंद कर दिया है.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए