Breaking News: चीन ने भारतीय नागरिकों के लिए वीजा आवेदन प्रक्रिया फिर से किया शुरू – चीनी राजदूत
हैदराबाद में दीपावली के अवसर पर पटाखे फोड़ने के दौरान 10 लोग घायल और अस्पताल में भर्ती हुए. सिविल सर्जन डॉ नज़ाबी बेगम ने बताया, “कल हमारे पास 3 मामले आऐ थे आज हमारे पास 10 मामले आए जिनमें से 4 मामले गंभीर थे.
फिलीपींस में 6.8 तीव्रता का भूकंप
फिलीपींस में मंगलवार को रिक्टर पैमाने पर 6.8 तीव्रता का भूकंप के झटके महसूस किए गए. यूएसजीएस के अनुसार, भूकंप का केंद्र फिलीपींस से 9 किमी दक्षिण पूर्व में पिनीली के पास है.
चीन ने भारतीय नागरिकों के लिए वीजा आवेदन प्रक्रिया फिर से किया शुरू – चीनी राजदूत
भारत में चीन के राजदूत सन वेइदॉन्ग ने अपनी विदाई के दौरान दी गई टिप्पणी में कहा कि चीन ने भारतीय नागरिकों के लिए चीन की यात्रा करने के लिए वीजा आवेदन प्रक्रिया को अनुकूलित किया है. इसके साथ ही, उन्होंने यह भी कहा कि दीर्घकालिक अध्ययन करने वाले छात्रों के लिए वीजा आवेदनों को फिर से शुरू किया और व्यापार, काम और पारिवारिक यात्राओं का संचालन करने वाले लोगों के लिए वीजा दिया जा रहा है.
शशि थरूर ने कहा – ब्रिटेन ने नस्लवाद को पछाड़ा, दूसरे धर्म के व्यक्ति को स्वीकार किया
ब्रिटेन में भारतवंशीय ऋषि सुनक के प्रधानमंत्री बनने पर कांग्रेस के सांसद शशि थरूर ने कहा कि यह कई स्तरों पर असाधारण है. आप देख सकते हैं कि ब्रिटेन ने अपने नस्लवाद को पछाड़ दिया है, दूसरे धर्म के लोगों को आत्मसात करने और स्वीकार करने की जबरदस्त इच्छा दिखाई है और अपने यहां के उच्च पद पर उन्होंने उनकी योग्यता को देखी है.
किंग चार्ल्स ने ऋषि सुनक को ब्रिटेन का पीएम नियुक्त किया
किंग चार्ल्स ने ऋषि सुनक को ब्रिटेन का अगला प्रधानमंत्री नियुक्त कर दिया है.
किंग चार्ल्स तृतीय से मिलने बकिंघम पैलेस पहुंचे ऋषि सुनक
ब्रिटेन के मनोनीत प्रधानमंत्री ऋषि सनक किंग चार्ल्स तृतीय से मिलने लंदन के बकिंघम पैलेस पहुंचे.
दिल्ली में इस बार आतिशबाजी के मामलों में 30 प्रतिशत की कमी आई: गोपाल राय
दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने मंगलवार को कहा कि राजधानी में दिवाली पर पटाखे चलाने की घटनाओं में पिछले साल की तुलना में इस बार 30 प्रतिशत की कमी आई है और शहर में दिवाली के अगले दिन वायु गुणवत्ता पांच साल बाद सबसे ठीक रही.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए