Breaking News: पीएम मोदी ने ऋषि सुनक को बधाई दी, कहा- वैश्विक मुद्दों पर मिलकर करेंगे काम

Updated:
विज्ञापन

Breaking News: भारतीय मूल के ऋषि सुनक ब्रिटेन के नये प्रधानमंत्री होंगे. बोरिस जॉनसन के पीएम पद से हटने के साथ सुनक के प्रधानमंत्री बनने की उम्मीदें कायम हो गयीं थी. सुनक को अगले प्रधानमंत्री बनने के लिए पीएम मोदी ने बधाई दी.

विज्ञापन

पीएम मोदी ने ऋषि सुनक को ट्वीट कर बधाई दी, कहा- वैश्विक मुद्दों पर मिलकर करेंगे काम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ब्रिटेन के मनोनीत प्रधानमंत्री Rishi Sunak को बधाई दी. पीएम मोदी ने ट्वीट किया और लिखा, जैसे ही आप यूके के पीएम बनते हैं, मैं वैश्विक मुद्दों पर मिलकर काम करने और रोडमैप 2030 को लागू करने के लिए उत्सुक हूं.

भारतीय मूल के ऋषि सुनक बने ब्रिटेन के नये प्रधानमंत्री

भारतीय मूल के ऋषि सुनक ब्रिटेन के नये प्रधानमंत्री बन गये हैं. इसके साथ ही सुनक भारतीय मूल के पहले ब्रिटिश प्रधानमंत्री बने गये हैं.

भारतीय वायु सेना प्रमुख ने सेना के जवानों के साथ मनायी दीपावली

भारतीय वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी ने जम्मू और कश्मीर में नियंत्रण रेखा के साथ आगे के क्षेत्रों में तैनात भारतीय वायुसेना और भारतीय सेना के जवानों के साथ दीपावली मनाई. चीफ ने मिठाई बांटी और जवानों को बधाई दी.

युगांडा में इबोला के 9 मामले सामने आये, अलर्ट जारी

युगांडा से एक बड़ी खबर है, कंपाला में 9 और इबोला मामलों की पुष्टि हुई है. रायटर के अनुसार इबोला के मामले सामने आने के बाद सतर्कता बढ़ा दी गयी है.

सीतारंग चक्रवात से पहले प्रशासन अलर्ट मोड पर

सीतारंग चक्रवात से पहले प्रशासन द्वारा गंगासागर, डायमंड हार्बर, काकद्वीप, गोसाबा में एनडीआरएफ की टीमें तैनात है. कोलकाता एनडीआरएफ की टीम ने कहा कि बचाव अभियान चलाने के लिए हमारी टीम अलर्ट मोड पर है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कारगिल में ‘वंदे मातरम’ एकल में भाग लिया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कारगिल में सशस्त्र बलों के सदस्यों के साथ ‘वंदे मातरम’ गाने में भाग लिया. वीडियो में साफ तौर पीएम मोदी को वंदे मातरम पर तलसे ताल मिलते देखा जा सकता है.

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola